फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Haryana police reached Bah with the criminals on remand.

Agra News: बदमाशों को रिमांड पर लेकर बाह पहुंची हरियाणा पुलिस

Sun, 04 Jan 2026 02:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 04 Jan 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Haryana police reached Bah with the criminals on remand.
चोरी किए सोना-चांदी बरामद करने का प्रयास बाह। सोने और चांदी की चोरी में जेल भेजे गए बदमाशों को रिमांड पर लेकर हरियाणा पुलिस बाह पहुंची। चोरी के माल की बरामदगी के प्रयास में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन




हरियाणा के गुरुग्राम जिले के भोंडसी इलाके में गहनों की चोरी की वारदात हुई थी। पुलिस ने रूपवास भरतपुर के सोनू एवं रामगढ़, फतेहाबाद के आकाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। चोरी के माल की बरामदगी के लिए पुलिस ने दोनों को रिमांड पर लिया था। भोंडसी के हेड कांस्टेबल निर्देश ने बताया कि रिमांड पर लिए बदमाशों की निशानदेही पर माल की बरामदगी के प्रयास में पुलिस जुटी हुई है। बदमाश पुलिस को उलझाए हुए हैं, कभी कोई ठिकाना बताते हैं तो कभी दूसरी जगह। उन्होंने बृहस्पतिवार देर रात दोनों बदमाशों का बाह सीएचसी पर मेडिकल कराया था। मेडिकल के बाद फिर से दविश के लिए निकल गए। प्रभारी निरीक्षक बाह ने गुरुग्राम पुलिस की दबिश की जानकारी होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed