{"_id":"5e2d4ea08ebc3e4b3e3e89c1","slug":"haryana-contractor-shot-dead-in-govardhan-mathura-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: 10 दिन में हत्या की तीसरी वारदात, घर में घुसकर हरियाणा के ठेकेदार को गोलियों से भूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: 10 दिन में हत्या की तीसरी वारदात, घर में घुसकर हरियाणा के ठेकेदार को गोलियों से भूना
Tue, 28 Jan 2020 12:24 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस व अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा जिले में अपराधिक घटनाएं थम नहीं रही हैं। एक के बाद एक हो रही वारदात से जहां सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं लोगों में भी दहशत है। बिजली विभाग के अवर अभियंता और सराफ की हत्या के 10 भी दिन नहीं बीते थे कि हत्या की एक और वारदात से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव जतीपुरा में शनिवार की रात घर में सो रहे भवन निर्माण ठेकेदार की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। वो किराये में कमरे में अकेले रहते थे। सूचना पर पहुंची पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने भी छानबीन की।
विज्ञापन
एसपी क्राइम के अनुसार घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पड़ोसी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ठेकेदार को पांच गोलियां मारी गईं। तीन गोलियां सिर में लगी है और दो सीने में मारी गईं।
विज्ञापन
हरियाणा के जिला सोनीपत के थाना गन्नौर के गांव नानहेड़ी निवासी शिवकुमार उर्फ काले (45) पुत्र फूलचंद चार महीने से जतीपुरा के जाट चौपाल के निकट कोली मोहल्ला में दिल्ली निवासी सुशील बाहेती के मकान में अकेले किराये पर रहते थे।
मकान के अंदर पड़ा मिला शव
काले भवन निर्माण ठेकेदार थे। इन दिनों वो गिरिराज जी परिक्रमा दंडवती शिला के निकट भवन का निर्माण करा रहे थे। शनिवार की रात वो कमरे में आकर सो गए थे। रविवार की सुबह आठ बजे पड़ोसी अनुज शुक्ला ने पानी की मोटर चलाने के लिए शिवकुमार को आवाज लगाई।
जब कोई उत्तर नहीं मिला तो वो छत से सीढ़ियों के रास्ते शिवकुमार के मकान में उतरा तो देखा कि कमरे और मकान का गेट खुला था। वहीं, शिवकुमार ने कंबल ओढ़ा हुआ था। कंबल हटाया तो शिवकुमार के चेहरे पर खून देखकर अनुज घबरा गया।
उसने इसकी जानकारी गांव के प्रधान के पति सत्तो ठाकुर को दी। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। एसपी क्राइम राधेश्याम राय फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी क्राइम ने बताया कि ठेकेदार को सोते समय कंबल के ऊपर से गोलियां मारी गई हैं। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच कर रही है।

अविवाहित था शिवकुमार
शिवकुमार अविवाहित था। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद ठेकेदार का शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में पड़ोसी अनुज शुक्ला की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी लोकेश सिंह भाटी ने बताया कि शिवकुमार को पांच गोलियां लगी हैं। तीन गोली सिर में और दो गोली सीने में मारी गई हैं। संभवत: गोली पिस्टल से मारी गई हैं। मकान का मुख्य गेट और कमरे का गेट खुला हुआ था।
बता दें कि जमुनापार क्षेत्र में 16 जनवरी की रात लुटेरों ने बिजली विभाग के अवर अभियंता प्रदीप कुमार की हत्या कर दी थी। इसके बाद 21 जनवरी की शाम सराफ मनोज को गोली मार दी गई थी। घायल मनोज की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसी बीच यमुना एक्सप्रेस-वे पर भी लूट की दो वारदात हुई थीं।