फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   harnath singh

आज सांसद की अध्यक्षता में होगी दिशा की बैठक

Wed, 21 Oct 2020 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
harnath singh
मैनपुरी। जिला विकास समन्वय और अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में होगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार बैठक की अध्यक्षता राज्यसभा सदस्य हरनाथ सिंह यादव करेंगे।
विज्ञापन

शासन की ओर से चलाई जा रहीं कल्याणकारी योजनाओं के अनुश्रवण के लिए जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में सुबह 11 बजे से होगी। इस बार बैठक समिति के सह अध्यक्ष राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव की अध्यक्षता में होगी। इसमें जनप्रतिनिधि और अधिकारी विभागीय याजनाओं की प्रगति और अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य रूप से मनरेगा, पीएम आवास योजना शहरी-ग्रामीण, समेकित बाल विकास, स्मार्ट सिटी मिशन, सर्व शिक्षा अभियान, बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, दीनदयाल अंत्येादय योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, मिड डे मील, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना आदि की समीक्षा की जाएगी। प्रशासन की ओर से भी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रण पत्र भेजा गया है। परियोजना निदेशक एससी मिश्रा ने बताया कि बैठक से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed