फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   harnath singh

किसान समस्यों दूर कर रही भाजपा सरकार

Sun, 04 Oct 2020 10:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
harnath singh
04एमएनपी-18-किशनी में किसान चौपाल में बोलते राज्य सभा सांसद हरनाथ सिंह - फोटो : MAINPURI
किशनी। किशनी विधानसभा क्षेत्र के मनिगाव में राज्य सभा सदस्य सांसद हरनाथ सिंह यादव ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा की योजनाओं को बखान किया। सांसद ने कहा कांग्रेस ने देश मे 60 वर्ष तक राज किया फिर भी किसान की हालत नहीं बदल पाए। भाजपा ने किसानों की समस्याएं दूर करने की पहल की है। किसान की हालत बदली तो सभी पार्टियां एक हो गईं। नए कानून का विरोध करने लगीं। सपा बसपा भी किसान का कभी भला नही कर पाईं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने किसानों के लिए कई जनकल्याण कारी योजनाएं चलाई हैं। सम्मान निधि किसानों को भाजपा सरकार ने दी। समाजवादी पार्टी सरकार में बाढ़ व सूखा राहत आई तो जमकर बंदर बांट हुआ। किसानों को कांग्रेस, सपा, बसपा ने ही लूटा है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान, रमाशंकर तिवारी, हिरदेश शाक्य, आलोक गौर, आशू दिवाकर, प्रदीप चौहान राज, अनूप मिश्रा, आलोक अग्निहोत्री, संजीव यादव, ओमजी दुबे, आदेश गुप्ता, अनुज तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

हाथरस की घटना पर विपक्ष कर रहा राजनीति
कुसमरा। सांसद हरनाथ सिंह यादव ने कुसमरा में जिला महामंत्री प्रदीप तिवारी के आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। सांसद ने कहा हाथरस की घटना पर विपक्ष राजनीति कर रहा है। प्रदेश में किसी को अराजकता करने की छूट नही दी जाएगी। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चाहे जो भी कर ले यूपी में कांग्रेस का भला नहीं कर पाएंगे। इस समय सभी पार्टियां एक होकर सरकार की बदनाम कर जनता का ध्यान बांटना चाहती हैं। आलोक अग्निहोत्री, अमित तिवारी, गौरव शुक्ला, प्रमोद शुक्ल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed