फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hariyali Teej Special: Bholenath and Mata Parvati will shower their blessings

हरियाली तीज विशेष: भोलेनाथ व माता पार्वती की बरसेगी कृपा

Sat, 30 Jul 2022 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Hariyali Teej Special: Bholenath and Mata Parvati will shower their blessings
कासगंज। हरियाली तीज पर इस बार रवि योग बन रहा है। इस योग के चलते सुहागिन महिलाओं पर भोले नाथ एवं माता पार्वती की विशेष कृपा रहेगी। महिलाओं के लिए इस योग में पूजा करना विशेष फलदायी होगी। हरियाली तीज सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास पर्व होता है। यह त्योहार प्रत्येक साल सावन महीने के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को पड़ता है।
विज्ञापन

पंचांग के अनुसार, हरियाली तीज इस बार 31 जुलाई को मनाई जाएगी। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपनी सुहाग की रक्षा के लिए भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करती हैं. पौराणिक मान्यता के मुताबिक हरियाली तीज के दिन भगवान शिव और मां पार्वती का मधुर पुनर्मिलन हुआ था।
विज्ञापन

इस दिन महिलाएं अपने पति लंबी आयु के लिए व्रत रखकर विधिवत मां पार्वती और शिवजी की पूजा करती है। इस बार यह पर्व रविवार का दिन पड़ रहा है। जिससे इस पर्व का महत्व और भी बढ़ गया है। तृतीया तिथि का आरंभ 31 जुलाई को 2 बजकर 59 मिनट से शुरू हो रहा है. वहीं समापन एक अगस्त 2022 को सुबह 4 बजकर 18 मिनट पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा विधि:
सुबह स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
चौकी स्थापित करके उस पर लाल रंग का कपड़ा बिछाकर भगवान शिव, माता पार्वती और गणपति जी की मूर्ति या तस्वीर रखें।
पार्वती माता को सोलह श्रृंगार सामग्री अर्पित करें। साथ ही भोले नाथ को बेल पत्र, धतूरा, भंग, फूल, वस्त्र आदि चढ़ाएं। फिर गणपति जी की पूजा करके हरियाली तीज की कथा श्रवण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed