फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hariparvat police at Agra arrested member of interstate vehicle thief gang from Bihar

Agra News: पुलिस ने बिहार में पकड़ा शातिर वाहन चोर, सात लग्जरी गाड़ियां बरामद, शराब तस्करी में करते थे उपयोग

Fri, 12 May 2023 12:01 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 12 May 2023 12:01 AM IST
सार

आगरा की हरीपर्वत थाना पुलिस ने बिहार के गोपालगंज से शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से सात लग्जरी गाड़ियां बरामद हुई हैं। यह बिहार में शराब तस्करी में इनका उपयोग करता था। 

विज्ञापन
Hariparvat police at Agra arrested member of interstate vehicle thief gang from Bihar
Agra News: पुलिस ने बिहार में पकड़ा शातिर वाहन चोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा की हरीपर्वत थाना की पुलिस टीम ने अंतरराज्यीय वाहन चोर प्रदीप भदौरिया गैंग के सदस्य को बिहार के गोपालगंज से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर सात लग्जरी कारें बरामद की गईं हैं। चुराई गई कारों का इस्तेमाल बिहार में शराब तस्करी के लिए किया जाता था।

विज्ञापन


डीसीपी विकास कुमार ने बताया कि पुलिस ने 15 दिन पहले 50 हजार के इनामी राजीव शर्मा उर्फ राजू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद उसे कोर्ट के आदेश पर रिमांड पर लिया। रिमांड में उसने बताया कि गैंग के सदस्य गाड़ी चोरी करके बिहार लेकर जाते हैं। इन गाड़ियों को शराब तस्करी करने वाले बिहार के नरकटिया निवासी अखिलेश उर्फ गुड्डू को बेच देते थे। इस आधार पर पुलिस बिहार पहुंच गई। गोपालगंज के कोनवां मोड़ के पास से एक कार के साथ अखिलेश उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

राजू चुरा चुका 100 से ज्यादा गाड़ियां

पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि बिहार में शराब लाने के लिए वह चोरी की गाड़ियां खरीदता है। इसके बाद उनकी नंबर प्लेट, चेसेस नंबर मिटाकर दूसरा नंबर डाल देते है। फर्जी दस्तावेज तैयार करके इनका इस्तेमाल करते है। शराब तस्करी करने के दौरान गाड़ी पकड़े जाने पर ड्राइवर भाग जाते हैं। जिस भी गाड़ी की जरूरत पड़ती तो राजू को आर्डर कर देते थे। राजू अब तक 100 से ज्यादा गाड़ियां चुरा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed