फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hariparvat culvert not widened, will create hurdle in Metro project

Agra News: हरीपर्वत पुलिया का नहीं हुआ चौड़ीकरण, मेट्रो के प्रोजेक्ट में बनेगा बाधा

Thu, 08 Jan 2026 02:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Hariparvat culvert not widened, will create hurdle in Metro project
100, एमजी रोड स्थित हरीपर्वत पर स्थित पुलिया। अमर उजाला
आगरा। एमजी रोड पर हरीपर्वत पुलिया के चौड़ीकरण का कार्य अभी शुरू नहीं हुआ है। इसी एमजी रोड से मेट्रो ट्रेन का एलिवेटेड ट्रैक गुजर रहा है। इसके लिए बीच में डिवाइडर बनने से ये और संकरी हो जाएगी। इससे यातायात बाधित होगा और जाम की स्थिति और भयावह हो जाएगी।
विज्ञापन

मेट्रो का दूसरा कॉरिडोर आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। ये एलिवेटेड है और इसमें 14 स्टेशन हैं। इस कॉरिडोर की दूरी करीब 16 किमी है। एलिवेटेड ट्रैक में सड़क के बीच में तीन फीट का डिवाइडर भी है। हरीपर्वत पुलिया की चौड़ाई करीब 25 फीट है। इसके नीचे से रेलवे लाइन गुजर रही है। इसमें तीन फीट का डिवाइडर भी बनने के बाद रास्ता और संकरा हो जाएगा। सामान्य दिनों में भी यहां जाम के हालात रहते हैं, ऐसे में पुलिया के बीच में डिवाइडर बनने के बाद ये स्थिति और बदतर हो जाएगी। इस पुलिया के चौड़ीकरण को 8.10 करोड़ रुपये मंजूर हो चुके हैं। एक साल से इसका निर्माण कार्य रुका हुआ है।
विज्ञापन

रेलवे की मंडल परिचालन प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिया का सर्वे और बजट बनाकर लोक निर्माण विभाग को भेज दिया है। इसका खर्च लोक निर्माण विभाग और निर्माण रेलवे करेगा। अभी तक इसकी धनराशि प्राप्त नहीं हुई है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कारपोरेशन के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पुलिया चौड़ीकरण के लिए रेलवे और लोक निर्माण विभाग से संपर्क किया जा रहा है। जल्द निर्माण करवाने की मांग की जाएगी, जिससे एलिवेटेड ट्रैक के बीच में डिवाइडर बनने से यात्रियों को दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएसबीटी स्टेशन बनाने का कार्य किया तेज
- ताज पूर्वी से सिकंदरा तक मेट्रो ट्रैक बनाया जा रहा है। अप्रैल में ताज पूर्वी से आरबीएस स्टेशन तक मेट्रो चलेगी। ट्रेनों का ठहराव आईएसबीटी पर किया जाएगा। इसके लिए स्टेशन बनाने का कार्य तेज कर दिया गया है। मशीन भी बढ़ा दी हैं। तीन महीने में इसका निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है। अभी ताज पूर्वी से मन:कामेश्वर स्टेशन तक मेट्रो का संचालन हो रहा है। दूसरे कॉरिडोर की बात करें तो आगरा कैंट, सदर, प्रतापपुरा, कलेक्ट्रेट और आगरा कॉलेज तक ट्रैक बनाने का कार्य 60 फीसदी पूरा हो गया है। ट्रैक बनने के साथ ही बैरीकेडिंग भी हटाई जा रही है। सिविल कार्य भी तेज कर दिया है। दिसंबर तक दोनों कॉरिडोर पूरे होने के बाद मेट्रो का संचालन 27 स्टेशनों पर होने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed