फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   harappa civilization arms being cleaned by asi in agra

केमिकल क्लीनिंग के बाद ऐसे दिख रहे सहारनपुर में मिले हड़प्पाकालीन अवशेष

Tue, 30 May 2017 04:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Tue, 30 May 2017 04:48 PM IST
विज्ञापन
harappa civilization arms being cleaned by asi in agra
हड़प्पाकालीन धरोहर - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के सकतपुर में खेत में निकली हड़प्पाकालीन धरोहरों को एएसआई रसायन शाखा ने दमका दिया है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की आगरा रसायन शाखा ने बीते साल उत्खनन में मिले ताम्र कुठार समेत अन्य अवशेषों की रासायनिक सफाई की। 
विज्ञापन


अब इन अवशेषों का अध्ययन किया जाएगा। ये पुरावशेष करीब चार हजार साल पुराने माने जा रहे हैं। एएसआई आगरा सर्किल के अधीक्षण पुरातत्वविद् डा. भुवन विक्रम के निर्देशन में गांव सकतपुर में इसी साल मार्च में उत्खनन शुरू किया गया था। 
विज्ञापन


डा. भुवन विक्रम ने बताया कि सकतपुर में हड़प्पाकालीन पुरावशेष प्राप्त हुए हैं। रासायनिक सफाई के बाद इनका अब अध्ययन शुरू किया जाएगा। जून के अंत तक उत्खनन भी जारी रह सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते साल मई में एक खेत से मजदूरों को धूसर मृदभांड और ताम्र कुठार तथा कुछ बर्तन प्राप्त हुए थे। एएसआई ने उत्खनन शुरू कराया तो हड़प्पाकालीन सभ्यता के पुरावशेष मिलने शुरू हो गए। धूसर मृदभांड को जांच के लिए अमेरिकी लैब भेजा गया है। 


ताम्र कुठार समेत तांबे के अन्य पुरावशेषों की आगरा में रासायनिक सफाई की गई। आगरा स्थित रसायन शाखा के अधीक्षण रसायनविद् डा. एमके भटनागर के निर्देशन में सफाई की गई। उत्खनन में जितने भी पुरावशेष मिले हैं, उनकी सफाई के बाद और पहले की स्थिति का पूरा रिकार्ड तैयार किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed