फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hanuman Verma became the state champion in tennis.

Agra News: टेनिस में हनु वर्मा बने स्टेट चैंपियन

Wed, 31 Dec 2025 02:55 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Hanuman Verma became the state champion in tennis.
हनु वर्मा 
आगरा। ताजनगरी के दयालबाग निवासी प्रतिभाशाली टेनिस खिलाड़ी हनु वर्मा ने लखनऊ में आयोजित यूपी स्टेट रैंकिंग टेनिस चैंपियनशिप-2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में हनु ने मेंस सिंगल्स और मेंस डबल्स में चैंपियन बनकर आगरा का नाम रोशन किया। उनकी उपलब्धि पर शहर के खेलप्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


मेंस सिंगल्स के मंगलवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में हनु वर्मा ने दर्शकों की सांसें रोक देने वाले संघर्षपूर्ण मुकाबले में लखनऊ के ओम यादव को 9-8 से शिकस्त दी। मुकाबला टाई-ब्रेकर तक पहुंचा, जहां हनु ने 7-2 से जीत दर्ज कर स्टेट चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। फाइनल में हनु का धैर्य, फिटनेस और निर्णायक क्षणों में आक्रामक खेल उनकी जीत की कुंजी रहा। इससे पहले सेमीफाइनल में हनु ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए वरुण सिंह को 8-0 से एकतरफा मात दी थी। पूरे टूर्नामेंट के दौरान हनु ने निरंतरता के साथ आक्रामक और संतुलित खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


मेंस डबल्स में हनु वर्मा ने इलाहाबाद के यशरथ चड्ढा के साथ जोड़ी बनाकर शानदार तालमेल दिखाया। फाइनल में इस जोड़ी ने वंश और ओम यादव की जोड़ी को 8-5 से हराकर मेंस डबल्स का खिताब भी अपने नाम किया। नेट पर तेज मूवमेंट और बेसलाइन से सटीक रिटर्न ने हनु–यशरथ की जोड़ी को बढ़त दिलाई। टेनिस कोच आशीष वर्मा ने इस उपलब्धि पर कहा कि हनु ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ यह मुकाम हासिल किया है। यह सफलता उसकी मेहनत का परिणाम है। टेनिस प्रशिक्षक प्रशांत ने कहा कि हनु जैसे खिलाड़ी आगरा के लिए प्रेरणा हैं। उनकी जीत से शहर के युवा खिलाड़ियों में नई ऊर्जा और उत्साह आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed