{"_id":"5ea575bf8ebc3e9066315d21","slug":"hanuman-chalisa-vrindavan-news-agr4393480110","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया को कोरोना से मुक्ति को हनुमान चालीसा का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुनिया को कोरोना से मुक्ति को हनुमान चालीसा का पाठ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। दुनिया को महामारी कोरोना से मुक्ति को लेकर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। एक लाख आठ से अधिक हुए पाठ में 21 देशों के 10 हजार हजार भक्त जुड़े। ऑनलाइन हनुमान चालीसा में संत-महंत से लेकर प्रदेश के दोनों मंत्रियों ने भी पाठ करके कोरोना से मुक्ति की कामना की।
आचार्य पं. नरोत्तम लाल सेवा संस्थान के तत्वावधान में आचार्य विष्णुकांत शास्त्री और आचार्य मृदुलकांत शास्त्री के आचार्यत्व में यह तीसरे आयोजन में देश दुनिया के भक्त ऑनलाइन जुड़ सके। इतिहास में पहली बार डिजिटल ऑनलाइन पाठ की श्रृंखला में लॉकडाउन का पालन करते हुए कोरोना से मुक्ति की लगातार कामना की जा रही है।
आचार्य मृदुलकांत शास्त्री ने बताया कि संत-महंत और राजनेताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। आचार्य ने बताया कि अमेरिका, कनाडा, यूके घाना, मॉरीशस, जर्मनी, आस्ट्रेलिया, सिंगापुर, हांगकांग, म्यामांर आदि देशों के भक्त शामिल हुए। 27 अप्रैल को रुद्राभिषेक और दो मई को 1008 घरों में सुंदरकांड होगा। अभियान में मोहन सोनी, गोविंद, सुमित, भरत गौतम, गोविंद खंडेलवाल, अजय, अग्रवाल, तपेश पाठक, हेमंत पाठक, सोनू वर्मा, कृष्णकांत अवस्थी, राहुल तिवारी, अरुण शास्त्री, सीताराम, शिवशंकर, प्रमेश जुटे रहे।