फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hands decorated with henna bearing the name Giriraj, women danced to hymns

Agra News: गिरिराज नाम की मेहंदी से रचे हाथ, भजनों पर झूमीं महिलाएं

Fri, 19 Dec 2025 02:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 19 Dec 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Hands decorated with henna bearing the name Giriraj, women danced to hymns
कमला नगर स्थित अग्रसेन सेवा सदन में श्री गिरिराज सेवक मंडल की ओर से मेहंदी उत्सव का आयोजन किया
आगरा। श्री गिरिराजजी सेवक मंडल परिवार की ओर से अग्रवाल सेवा सदन कमला नगर में बृहस्पतिवार को मेहंदी उत्सव का आयोजन किया गया। श्रद्घालुओं ने अपने हाथों में गिरिराज नाम की मेहंदी लगाई और मधुर भजनों पर जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन

शुभारंभ अजय गोयल, मनोज कुमार गर्ग, श्याम सुंदर माहेश्वरी, पवन अग्रवाल, मनीष गोयल, नीरज अग्रवाल एवं नितिन अग्रवाल ने श्री गिरिराज जी के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

मेहंदी उत्सव में महिलाओं और पुरुषों ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ अपने हाथों में श्री गिरिराजजी के नाम की मेहंदी लगवाई। गिरिराज धरण हम तेरी शरण आदि भजनों पर महिलाओं ने नृत्य किया। हर आयु वर्ग के श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


छप्पन भोग मनोरथ के लिए भेजी सामग्री
21 एवं 22 दिसंबर को आयोजित होने वाले छप्पन भोग मनोरथ की तैयारियां पूरी हो गई हैं। इसके लिए बृहस्पतिवार को 56 भोग एवं महाप्रसादी के लिए खाद्य सामग्री से भरे वाहनों को गोवर्धन के लिए रवाना किया गया है। शुक्रवार को मंत्रोच्चारण के साथ भट्ठी पूजन होगा। अजय गोयल ने बताया कि श्री गुरु कार्ष्णि आश्रम, बड़ी परिक्रमा मार्ग, गोवर्धन में दिव्य छप्पन भोग, भव्य फूल बंगला शृंगार, साधु सेवा, महाप्रसाद और शाम को भजन कीर्तन होंगे।

दूध धारा के साथ करेंगे गोवर्धन की परिक्रमा
ठाकुर जी का शृंगार रत्नजड़ित आभूषण से होगा। साढ़े तीन फुट का चांदी का छत्र चढ़ाया जाएगा। गरुण ध्वज रथ पर ठाकुर जी विराजमान होंगे। चांदी का कलश लेकर महिलाएं यात्रा में शामिल होंगी। ठाकुर जी को 11 किलो के चांदी के थाल में छप्पन भोग परोसे जाएंगे। चांदी के ही पात्र से गोवर्धन महाराज की परिक्रमा दूध की धार के साथ की जाएगी। नीता अग्रवाल, सीमा गोयल, उर्मिला माहेश्वरी, प्राची अग्रवाल, निधि अग्रवाल, मंजू गुप्ता, प्रियंका अग्रवाल, डॉ. कल्पना अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल एवं सोनाली अग्रवाल, अभिषेक सिंघल, मनीष बंसल, प्रदीप अग्रवाल आदि व्यवस्था संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed