फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Handpumps are bad, how to quench thirst

Agra News: हैंडपंप हैं खराब, कैसे बुझे प्यास

Thu, 27 Apr 2023 10:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
Handpumps are bad, how to quench thirst
मैनपुरी। तापमान बढ़ने के साथ ही गर्मी का प्रकोप भी बढ़ रहा है। लोग पानी के लिए परेशान देखे जा रहे हैं। नगर पालिका प्रशासन की अनदेखी के कारण शहर में अस्पतालों सहित कई सार्वजनिक स्थानों पर लगे हैंडपंप खराब हैं। जब हैंडपंप के ही हलक प्यासे हैं तो वे जनता की प्यास कैसे बुझा सकेंगे। शहर आने वाले लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में लोगों ने जिला प्रशासन और नगर पालिका प्रशासन से खराब पड़े हैंडपंप ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल
जिला अस्पताल के इंडोर वार्ड में 50 से 60 मरीज भर्ती हैं। उनके साथ यहां तीमारदार भी मौजूद रहते हैं। मरीजों के परिजनों का भी उनसे मिलने के लिए आना-जाना रहता है। इंडोर के बाहर लगा सरकारी हैंडपंप खराब है जिसके चलते यहां आने वाले लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदारों ने हैंडपंप ठीक कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस
पोस्टमार्टम हाउस पर प्रतिदिन पोस्टमार्टम के लिए पहुंचने वाले शवों के साथ बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। रोते बिलखते लोगों को प्यास भी अधिक लगती है। लेकिन यहां लगा हैंडपंप खराब है जिसके चलते यहां पहुंचने वाले लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। पोस्टमार्टम हाउस पर शव के साथ आने वाले लोग पीने के पानी के लिए भटकते हुए देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौ शैया अस्पताल
सौ शैया अस्पताल में प्रतिदिन 500 से 600 मरीज पहुंच रहे हैं। यहां लगा हैंडपंप खराब है। गर्मी के मौमस में हैंडपंप खराब होने के कारण लोगों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। खराब हैंडपंप की जानकारी नगर पालिका प्रशासन को भी दी जा चुकी है लेकिन अभी तक खराब हैंडपंप को ठीक नहीं कराया गया है। यहां आने वाली महिलाएं और बच्चे पानी के लिए परेशान देखे जा रहे हैं।


बस स्टैंड के सामने
बस स्टैंड के सामने कचहरी रोड पर लगे हैंडपंप का ऊपर का हिस्सा ही गायब है। बस स्टैंड पर पहुंचने वाले लोग पीने के पानी के लिए परेशान रहते हैं। लेकिन जिम्मेदारों द्वारा इस खराब हैंडपंप की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कई बार इस हैंडपंप को लेकर स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से शिकायत भी की लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed