फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   handed over the lover couple to the police

प्रेमिका से मिलने उसके घर आया प्रेमी, मोहल्ले वालों ने बाहर से लगा दी कुंडी

Sat, 30 Jun 2018 01:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 30 Jun 2018 01:26 PM IST
विज्ञापन
handed over the lover couple to the police
demo pic - फोटो : अमर उजाला
आगरा में प्रेमिका से उसके घर पर मिलने आना एक प्रेमी को भारी पड़ गया। मोहल्ले के लोगों ने कमरे की कुंडी लगा दी और बाद में पुलिस को बुला लिया। 
विज्ञापन


घर में अय्याशी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस युवक और युवती को थाने ले आई। दोनों के परिजन भी आ गए। घरवाले युवक और युवती की शादी करने के लिए राजी हो गए। 

समझौता होने पर पुलिस ने युवक को छोड़ दिया। मामला एत्माद्दौला क्षेत्र का है। युवती के प्रेम संबंध एक साल से मोहल्ले के ही युवक से चल रहे हैं। 

शुक्रवार सुबह युवती के परिजन बाहर गए थे। इसकी जानकारी पर युवक उससे मिलने पहुंच गया। घर में घुसते हुए उसे कुछ लोगों ने देख लिया। घर के कमरे पर बाहर से कुंडी लगा दी। 
विज्ञापन

पुलिस को सूचना दी कि घर में अय्याशी की जा रही है। इस पर पुलिस आ गई। पुलिस ने गेट खोलकर युवक-युवती को बाहर निकाला, उन्हें थाने ले आए। 

मामले की जानकारी पर युवक और युवती के परिजन आ गए। दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। युवती के घरवाले दोनों की शादी कराने की बात पर अड़ गए। 

पहले तो युवक के घरवालों ने इंकार किया। बाद में बेटे पर पुलिस कार्रवाई के डर से राजी हो गए। तय हुआ कि शनिवार को कोर्ट मैरिज की प्रक्रिया पूरी करेंगे। इसके बाद रीतिरिवाज से शादी होगी। 

इसके बाद पुलिस ने भी युवक को जाने दिया। इंस्पेक्टर का कहना था दोनों की पहले से शादी तय हो गई थी। युवक- युवती से मिलने आया था। लोगों ने गलत सूचना दे दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed