{"_id":"5adc19644f1c1b9b098b5cd8","slug":"hamid-karzai-on-india-three-day-tour","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजमहल पर फिदा हुए अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई, बोले- आफरीन आफरीन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजमहल पर फिदा हुए अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई, बोले- आफरीन आफरीन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 23 Apr 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
हामिद करजई ताजमहल में
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीला आकाश। हरी-भरी घास और पौधे। इन दोनों के बीच में धवल ताजमहल। संगमरमर में गढ़ी मोहब्बत की निशानी को जैसे ही अपने सामने पाया तो अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई बोल उठे आफरीन, आफरीन।
दीदार ए ताज के दौरान उन्होंने अपने जज्बातों को विजिटर बुक में उर्दू और अंग्रेजी में बयां किया। गुरु रवींद्र नाथ टैगोर के शब्दों को लिखते हुए करजई ने लिखा कि ताज वक्त के गाल पर मोती की तरह है।
अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई सुबह 9.20 बजे ताजमहल पहुंचे। उन्होंने फोरकोर्ट से ताज में तूफान से हुए नुकसान और गुलदस्ता पिलर गिरने के बारे में पूछा।
विज्ञापन
रॉयल गेट पर एक-एक कदम आगे बढ़कर ताज की खूबसूरती देखी तो मुख्य गुंबद पर शाहजहां-मुमताज की कब्रों पर उकेरे गए शब्दों को पढ़ा। ताज की पच्चीकारी, मीनारों, यमुना किनारे पर महताब बाग और सेंट्रल टैंक पर उन्होंने फोटोग्राफी कराई।

हामिद करजई
- फोटो : अमर उजाला
अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई के प्रशंसक दुनिया भर में हैं। इसका नमूना ताजमहल और आगरा किला पर मिला। मलयेशिया, इंडोनेशिया, कोरिया, आस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, कनाडा के पर्यटकों ने जैसे ही करजई को अपने नजदीक देखा तो सेल्फी लेने की होड़ लग गई।
मलयेशिया की महिलाओं ने गले लगने की ख्वाहिश जताई तो करजई इंकार न कर सके। मुस्कराते हुए करजई ने सभी के साथ फोटो खिंचवाए।
अफगानिस्तान के युवा और बुजुर्ग मिले तो उनसे पश्तो में बात की और उनकी सेहत के बारे में पूछा। करजई को अपने बीच में पाकर सैलानियों ने उनका हाथ चूमा और अफगानिस्तान के सुनहरे भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

झरोखों से देखे इतिहास के साक्ष्य
पर्यटकों से मुलाकात करते हामिद करजई
- फोटो : अमर उजाला
अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने न सिर्फ ताजमहल बल्कि आगरा किला की दीवारों पर हुई पच्चीकारी को खूब सराहा। सबसे ज्यादा दीवारों के बीच में लगी पत्थरों की जालियों ने उन्हें आकर्षित किया।
उन्हें इन झरोखों से कई बार इधर से उधर देखा। आगरा किले की यमुना की तरफ की जालियों से भी ताजमहल को देखना नहीं भूले। इन झरोखों में से उन्होंने खूब फोटो भी खिंचवाए।
उन्हें इन झरोखों से कई बार इधर से उधर देखा। आगरा किले की यमुना की तरफ की जालियों से भी ताजमहल को देखना नहीं भूले। इन झरोखों में से उन्होंने खूब फोटो भी खिंचवाए।