{"_id":"60b878458ebc3e2e3307848d","slug":"hamare-pradhan-khandoli-gram-pradhan-wants-to-clean-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमारे प्रधान: खंदौली को सबसे स्वच्छ ग्राम बनाना प्राथमिकता, गांव की ये हैं प्रमुख समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमारे प्रधान: खंदौली को सबसे स्वच्छ ग्राम बनाना प्राथमिकता, गांव की ये हैं प्रमुख समस्याएं
Thu, 03 Jun 2021 12:05 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 03 Jun 2021 12:05 PM IST
सार
महज आठवीं तक पढ़े राजू ने प्रधान बनते ही सबसे पहले ग्राम पंचायत में सैनिटाइजेशन का काम शुरू कराया। बताया कि वे खंदौली को जिले की सबसे स्वच्छ ग्रामसभा बनाएंगे। यह भी जानकारी दी कि वे स्वच्छ भारत मिशन पर भी काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
हमारे प्रधान: खंदौली के ग्राम प्रधान राजकुमार उर्फ राजू ठेकेदार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के ग्राम पंचायत खंदौली के प्रधान इस बार 40 वर्षीय राजू ठेकेदार उर्फ राजकुमार जूरैल बने हैं। महज आठवीं तक पढ़े राजू ने प्रधान बनते ही सबसे पहले ग्राम पंचायत में सैनिटाइजेशन का काम शुरू कराया। बताया कि वे खंदौली को जिले की सबसे स्वच्छ ग्रामसभा बनाएंगे। यह भी जानकारी दी कि वे स्वच्छ भारत मिशन पर भी काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि गांव के तालाबों की सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था भी सबसे पहले करानी है। इसके अलावा कस्बे और ग्राम पंचायत की छोटी से छोटी समस्याओं को दूर कराने का भी उनका प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
ये हैं तीन प्राथमिकताएं
- बदहाल हो चुकी पानी की टंका को दुरुस्त कराना है।
- क्षतिग्रस्त पड़ी नालियों और रास्तों की मरम्मत, गलियों में सीसी मार्ग का निर्माण।
- जरूरतमंदों को आवास, पेंशन और अन्य योजनाओं का लाभ दिलाना।
खंदौली में ये हैं प्रमुख समस्याएं
1- कस्बे में बनी कॉलोनी में नालियों का निर्माण नहीं होने से बारिश के पानी से सड़क तलैया बन जाती है।
2- तालाबों की बरसों से सफाई नहीं होने जमा सिल्ट दलदल बन गई हैं, जिसमें आए दिन फंसकर पशु हादसे का शिकार होते रहते हैं।
3- पानी की टंकी जर्जर हालात में है, पाइप लाइन को डायरेक्ट जोड़कर सप्लाई देने से आए दिन पाइप फटती रहती है। इससे तमाम घरों तक पानी नहीं पहुंच पाता है।
ग्राम पंचायत एक नजर में
ग्राम पंचायत खंदौली की कुल आबादी करीब 11 हजार है। इसमें मजरा गढ़ी नैनसुख भी शामिल है। ग्राम पंचायत में बाजार भी है। जहां आसपास के कई गांवों के लोग खरीदारी के लिए आते हैं। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पुलिस स्टेशन और पंचायत घर भी बना हुआ है।
विज्ञापन
हमारे प्रधान: सैंया में पानी की समस्या होगी दूर, प्रधान राघवेंद्र सिंह की प्राथमिकता बेघर परिवारों को आवास दिलाना
विज्ञापन