{"_id":"703b614fa4b3902f159788dee4e7ca69","slug":"halt-agent-will-give-ticket-in-demu-passenger-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेमू पैसेंजर में टिकट बांटेंगे हाल्ट एजेंट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेमू पैसेंजर में टिकट बांटेंगे हाल्ट एजेंट
धर्मेंद्र यादव
Updated Sat, 16 Jan 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
चंबल के बीहड़ से होकर गुजरने वाली डेमू पैसेंजर ट्रेन में टिकट कलेक्टर नहीं बल्कि हाल्ट एजेंट टिकट काटेंगे। रेल प्रशासन ने आगरा-इटावा स्थित नई रेल लाइन पर पड़ने वाले हाल्ट स्टेशनों पर टिकट की वसूली के लिए हाल्ट एजेंट की तैनाती करने का फैसला किया है। एक हाल्ट पर एक एजेंट तैनात रहेगा, जोकि हाल्ट से ट्रेन में चढ़ने वाले यात्रियों के टिकट बनाएगा।
बता दें, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों की रेल यानी डेमू पैसेंजर गाड़ी को रेल प्रशासन ने 24 दिसंबर को शुरू किया था। रेल मंत्री मनोज सिन्हा ने डेमू पैसेंजर की विधिवत शुरुआत की थी। इस सिंगल ट्रैक पर अभी केवल डेमू पैसेंजर गाड़ी का ही संचालन किया जा रहा है। ट्रेन आगरा कैंट से इटावा और इटावा से आगरा कैंट तक आती है। लेकिन भांडई-उदी रेल खंड पर करौंधना, धिमिश्री, मानिकपुरा, भदरौली, बटेश्वर, जैतपुर कलां, मान सिंह का पुरा, जैतपुरा जैसे हाल्ट स्टेशनों से गाड़ी में सफर करने वाले यात्री टिकट नहीं ले पा रहे हैं। हाल्ट स्टेशनों पर टिकट विंडो भी नहीं बन सकी हैं। इसके कारण रेलवे को राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा था। इसे देखते हुए अब रेल प्रशासन ने इन स्टेशनों से ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों से टिकट वसूलने को हाल्ट एजेंट या कमीशन एजेंट की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हाल्ट एजेंट की नियुक्ति कमीशन के आधार पर पांच साल के लिए की जाएगी। उत्तर मध्य रेलवे ने हाल में ही हाल्ट एजेंट की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आठ हाल्ट स्टेशनों के लिए आठ एजेंटों की तैनाती की जाएगी।
बेटिकट यात्रा कर रहे लोग
ट्रेन की शुरुआत से ही डेमू पैसेंजर में बड़ी संख्या में लोग बेटिकट यात्रा कर रहे हैं। ज्यादातर लोग स्टेशनों के स्थान पर हाल्ट पर ही गाड़ी से उतर जाते हैं। इसके कारण हाल्ट एजेंट की नियुक्ति की जा रही है।
विज्ञापन
ट्रैक पर चार एक्सप्रेस ट्रेन भी चलेंगी
रेल मंत्रालय जल्द ही आगरा इटावा स्थित इस ट्रैक पर इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस, कोटा-पटना एक्सप्रेस, जोधपुर-हावड़ा और उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस का संचालन भी करेगा। टूंडला वाले ट्रैक पर ट्रेनों का भार कम करने को इस ट्रैक पर एक्सप्रेस गाड़ियों को गुजारने की योजना है। एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन शुरू होने पर हाल्ट एजेंट की भूमिका बढ़ जाएगी।