फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Half-yearly examinations of council schools from 28th

Agra News: परिषदीय विद्यालयों की अर्धवार्षिक परीक्षाएं 28 से

Thu, 13 Nov 2025 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 13 Nov 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Half-yearly examinations of council schools from 28th
मैनपुरी। शैक्षिक सत्र 2025-26 की अर्धवार्षिक परीक्षा के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने समय सारणी जारी कर दी है। बीएसए ने अधीनस्थों को पत्र जारी कर परीक्षा की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा 28 नवंबर से शुरू होकर तीन दिसंबर तक आयोजित होगी।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशक बेसिक प्रताप सिंह बघेल ने बीएसए को जारी पत्र में कहा है कि अर्द्धवार्षिक परीक्षा के लिए मॉडल प्रश्न पत्र (लिखित एवं मौखिक प्रश्नोत्तरी) का निर्माण जनपद स्तर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा तैयार कराकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रश्नपत्रों का ससमय मुद्रण कराकर विद्यालय स्तर पर पहुंचाने का कार्य करेंगे। बीएसए दीपिका गुप्ता ने बताया कि परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। कक्षा एक की अर्द्धवार्षिक परीक्षा मौखिक होगी। कक्षा दो से कक्षा पांच तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षा लिखित एवं मौखिक परीक्षा होगी।
विज्ञापन

कक्षा दो एवं कक्षा तीन में लिखित एवं मौखिक परीक्षा का अधिभार 50-50 प्रतिशत और कक्षा चार एवं कक्षा पांच में लिखित एवं मौखिक परीक्षा का अधिभार 70 प्रतिशत और 30 प्रतिशत रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा छह से आठ की अर्द्धवार्षिक परीक्षा लिखित होगी बीएसए ने बताया कि अर्द्धवार्षिक परीक्षा में लिखित परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी। मौखिक परीक्षा की समयावधि प्रधानाध्यापक द्वारा आवश्यकतानुसार निर्धारित की जाएगी। प्रश्न पत्र की छपाई अधिकतम एक पेपर के दोनो तरफ की जाएगी। प्रश्न पत्रों की पैकिंग ब्लॉकवार की जाएगी।




विद्यालय पर सुरक्षित रखे जाएंगे मूल्यांकन अभिलेख
बीएसए ने बताया कि अर्द्धवार्षिक परीक्षा एवं मूल्यांकन से संबंधित अभिलेख विद्यालय स्तर पर सुरक्षित रखे जाएंगे। अर्द्धवार्षिक परीक्षाफल घोषित करने के दिवस को छात्र अभिभावक के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं को छात्र-छात्राओं एवं अभिभावक को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed