फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Half took full responsibility for the

आधी आबादी ने निभाई पूरी जिम्मेदारी

Wed, 15 Feb 2017 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Wed, 15 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Half took full responsibility for the
मतदान के प्रति पुरुषों से ज्यादा जागरूक निकलीं महिलाएं
चुनाव में सक्रियता को लेकर पुरुष चाहे जितना दंभ भरते हों लेकिन मतदान के प्रति जागरूकता में महिलाओं ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है। 2012 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार मतदान करने में पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या में ज्यादा रही। सबसे अधिक एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं ने मतदान किया। अन्य विधानसभा क्षेत्रों के मुकाबले पिछले चुनाव में भी इनकी भागीदारी अधिक थी।
विज्ञापन

जिले की नौ सीटों के लिए 11 फरवरी को मतदान हुआ। 14,64,577 महिला मतदाताओं के सापेक्ष  9,10,857 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जोकि पिछले विधानसभा चुनाव से 1,52,019 ज्यादा रहीं। 2012 के चुनाव में कुल 7,58,838 महिला मतदाताओं ने वोट डाले थे। जबकि पिछले चुनाव की अपेक्षा पुरुष मतदाताओं की संख्या में 1,11,651 ही बढ़ोत्तरी हुई। इस बार 11,48,911 पुरुष मतदाताओं ने वोट डाले। पिछले विधानसभा चुनाव में कुल 10,37,260 पुरुषों ने मतदान किया था। पुरुष मतदाताओं के अनुपात में 40,368 महिला मतदाताओं की संख्या में की बढ़ोत्तरी हुई। वर्ष 2012 की तरह से इस बार भी जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों में सबसे अधिक एत्मादपुर की महिलाओं ने वोट डाले। सबसे कम महिलाओं की भागीदारी खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में रही। इस बार सिर्फ यहां 88736 महिलाओं ने ही वोट डाले। पिछले विधानसभा चुनाव में ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की महिला की मतदान में सबसे कम भागीदारी रही। तब सिर्फ 79898 महिलाओं ने ही वोट डाले थे।
विज्ञापन


महिला मतदाताओं की स्थिति

विधानसभा    वर्ष 2017    वर्ष 2012
एत्मादपुर    123924    98402
छावनी    110019    86353
दक्षिण    93238    80117
उत्तर    99643    82698
ग्रामीण    107748    79898
फतेहपुर सीकरी    102814    87652
खेरागढ़    88736    83304
फतेहाबाद    94356    77522
बाह    90379    82892
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed