Taj Mahal: ताज के 500 मीटर परिधि में आधे वाहनों को छूट, आधे पर रोक; जानें पूरा मामला
ताज पूर्वी गेट से होकर नगला पैमा, गढ़ी बंगस, दरगाह अहमद बुखारी तक वाहनों को जाने नहीं दिया जाता। वहीं पश्चिमी गेट स्थित आरके स्टूडियो से पुलिस थाना होते हुए कुत्ता पार्क तक दिन-रात हजारों वाहन प्रदूषण फैला रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजमहल की 500 मीटर परिधि में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर वाहन प्रतिबंधित हैं। लेकिन प्रतिबंध के भी यहां दोहरे मापदंड हैं। एक तरफ नगला पैमा, राजीव नगर, गढ़ी बंगस, दशहरा घाट व दरगाह तक बीमार के लिए भी वाहन की अनुमति नहीं। दूसरी तरफ 100 मीटर परिधि में आरके स्टूडियो, कुत्ता पार्क, पाठक प्रैस, चौक कागजियान तक धड़ल्ले से लोडिंग व पर्यटक वाहन दौड़ रहे हैं।
शहर कांग्रेस कमेटी महासचिव सैय्यद इब्राहीम हुसैन जैदी ने प्रशासन से 500 मीटर परिधि में वाहन प्रतिबंध का पालन कराने की मांग की है। उनका कहना है कि क्या एक आदेश एक ही जगह दो तरह से लागू हो सकता है। एक तरफ ताज पूर्वी गेट से होकर नगला पैमा, गढ़ी बंगस, दरगाह अहमद बुखारी तक वाहनों को जाने नहीं दिया जाता। वहीं पश्चिमी गेट स्थित आरके स्टूडियो से पुलिस थाना होते हुए कुत्ता पार्क तक दिन-रात हजारों वाहन प्रदूषण फैला रहे हैं। उन्हें पुलिस नहीं रोकती। इस संबंध में एसडीएम ताज अभय सिंह का कहना है कि 500 मीटर में यलो जोन निर्धारित हुआ है। इसमें कुछ रिहायशी इलाकों को छूट मिली है। नगला पैमा व आस-पास बसे क्षेत्रों के लिए वैकल्पिक मार्ग तलाशा जा रहा है।
ये भी पढ़ें - दुल्हन बनी पर पत्नी नहीं: सुहागरात के बाद कोर्ट पहुंचा दूल्हा, बोला- घरवाली ऐसी है कि संबध बना ही नहीं सकता
विज्ञापन
विज्ञापन
500 मीटर में व्यापार पर रोक का मामला लंबित
सुप्रीम कोर्ट ने सितंबर 2022 के एक आदेश में ताजमहल की चारदीवारी से 500 मीटर परिधि में सभी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां बंद कराने के आदेश आगरा विकास प्राधिकरण को दिए थे। तब एडीए के सर्वे करीब तीन हजार व्यावसायिक गतिविधियां 500 मीटर में दायरे में संचालित मिली। इस आदेश पर ताजगंज के व्यापारियों को स्टे मिल गया। मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है।
ब्याज व बढ़ा हुआ किराया वापसी की मांग
पश्चिमी गेट ताज मार्केट एसोसिएशन अध्यक्ष अमर सिंह राठौर ने शुक्रवार को कमिश्नर अमित गुप्ता से मुलाकात की। बेर के टीला पर आवंटित क्योस्क का बढ़ा हुआ किराया व ब्याज माफी का ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा जिन कियोस्क से लाइसेंस फीस एडीए ले रहा है वहां शौचालय, पेयजल, विद्युत जैसी व्यवस्थाएं तक नहीं हैं।
ताजमहल की 500 मीटर परिधि में रोके जाएं प्रतिबंधित वाहन
शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव सैयद इब्राहीम हुसैन जैदी का कहना है कि ताजमहल के 500 मीटर परिधि में डीजल-पेट्रोल से संचालित प्रतिबंधित वाहनों को नहीं रोका जा रहा है। इससे जाम लगता है और पार्किंग भी बना रखी हैं। इससे पर्यटकों को परेशानी होती है। जल्द डीएम और कमिश्नर को ज्ञापन देंगे।