फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hair salon owner missing leaving suicide note on canal bank in etah

Etah : हेयर सैलून मालिक लापता, नहर किनारे मिला सुसाइड नोट, लिखा- मैं कर्ज से परेशान हूं

Fri, 29 Jul 2022 06:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 29 Jul 2022 06:29 PM IST
सार

एटा का रहने वाला हेयर सैलून मालिक बृहस्पतिवार से लापता है। शुक्रवार को उसकी बाइक और कपड़े नहर किनारे मिले हैं। एक सुसाइड नोट भी मिला है। 

विज्ञापन
Hair salon owner missing leaving suicide note on canal bank in etah
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

एटा के रहने वाले हेयर सैलून मालिक का सुसाइड नोट नहर किनारे मिला है। आगरा मार्ग पर जावड़ा पुलिस चौकी के पास उसकी बाइक और कपड़े भी मिले। सुसाइड नोट में उसने खुद पर कर्ज होने की बात लिखी है। आशंका जताई जा रही है कि कर्ज न चुकाने पर युवक नहर में कूद गया है। हालांकि शुक्रवार देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। 

विज्ञापन


कोतवाली देहात पुलिस को बृहस्पतिवार शाम जावड़ा नहर के पास एक बाइक झाड़ियों में खड़ी मिली। बाइक पर कपड़े रखे थे। कपड़ों में आधार कार्ड, जाति प्रमाणपत्र सहित एक सुसाइड नोट भी मिला। दस्तावेजों में आबिद निवासी होली मोहल्ला नाम दर्ज है। 
विज्ञापन


सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरे ऊपर कर्ज और कमेटी का पैसा हो गया है। इससे मैं परेशान हूं। रेलवे तिराहा पर मेरी दुकान है। कृपया मेरे घरवालों को परेशान न करें। आपकी बहुत मेहरबानी होगी। दुकान पर काम करने वाले दोनों कारीगरों से निवेदन है, मेरी पत्नी को कुछ खर्चा देते रहें, आपकी मेहरबानी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली में दर्ज कराई गुमशुदगी 

लापता युवक की मां रहीसा ने बताया कि उसके बेटे की उम्र 32 वर्ष है। वह बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे उठकर चला गया था। गुमशुदगी कोतवाली नगर में दर्ज कराई थी। सभी लोग उसकी खोज में लगे हैं। 

शुक्रवार को जानकारी मिलने पर नहर के पास तलाश की गई। कोतवाली देहात के प्रभारी नरेश सिंह ने बताया कि युवक की बाइक और कपड़े मिले। एक सुसाइड नोट भी मिला है। उसकी गुमशुदगी कोतवाली नगर में दर्ज है। सूचना वहां दे दी गई है। उसकी तलाश की जा रही है।

तीन माह से व्यवहार में आ गया था बदलाव

युवक के परिजनों ने बताया कि उसने कभी भी कर्जा आदि के बारे में कोई बात नहीं बताई। उसकी पत्नी को भी कर्ज की कोई जानकारी नहीं है। तीन माह से उसके व्यवहार में कुछ बदलाव आया था। वह  गुमसुम सा रहने लगा था। लेकिन पूछने पर कुछ नहीं बताता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed