{"_id":"5ac7895d4f1c1bdc618b5eae","slug":"hail-in-agra-crop-damage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" अन्नदाता पर प्रकृति की मार, ब्रज में तेज आंधी के बाद भारी बारिश और ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्नदाता पर प्रकृति की मार, ब्रज में तेज आंधी के बाद भारी बारिश और ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 07 Apr 2018 09:17 AM IST
विज्ञापन
गिरे ओले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में शुक्रवार शाम तेज आंधी के बाद भारी ओलावृष्टि हुई। इससे गेहूं की फसल को भारी नुकसान होने का अनुमान है। करीब 20 मिनट से ज्यादा देर तक ओले गिरे हैं। वहीं एक घंटे से ज्यादा तक तेज हवाओं के साथ बारिश होती रही।
ओले गिरने के चलते किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। इस वक्त गेहूं की फसल खड़ी है। ओलावृष्टि से सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं की फसल को ही हुआ है। वहीं तेज हवाओं और बारिश से भी फसलें बिछ गईँ।
मालूम हो कि मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई थी। जिसको लेकर किसान सतर्क भी थे। हालांकि किसी ने यह अनुमान नहीं लगाया था कि भारी ओलावृष्टि होगी।

आगरा में शुक्रवार दोपहर के बाद सूरज की लुकाछुपी शुरू हो गई थी। मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया था। शाम करीब 7:30 बजे के करीब तेज आंधी शुरू हो गई।
ज्यादातर इलाका धूल-धूल हो गया था। आंधी कम हुई और फिर थोड़ी देर में तेज आंधी शुरू हो गई और इसके बारिश और ओलावृष्टि हुई। इन दिनों गेहूं की फसल पकी हुई है और तेज हवाओं, बारिश और ओलावृष्टि से फसल खेतों में बिछ गईं।
इस ओलावृष्टि से ग्रामीण इलाकों में गेहूं की फसल को भारी नुकसान की संभावना जताई जा रही है। खेत में पककर तैयार गेंहू की फसल जमीन पकड़ ली है। वही दूसरी ओर आम व लीची के छोटे-छोटे फल वृक्ष से टूटकर जमीन पर बिखर गए हैं।