फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Had she gone to Kota, Durga's life would have been saved.

Agra News: कोटा चली जाती तो बच जाती दुर्गा की जान..

Wed, 20 Nov 2024 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 20 Nov 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Had she gone to Kota, Durga's life would have been saved.
करहल। मोहल्ला जाटवान करहल की रहने वाली दुर्गा की जान बच सकती थी। अगर वह 18 नवंबर को अपनी बहन के घर जाने वाली थी। लेकिन मतदान के लिए उसे रोक लिया गया। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन कह रहे हैं कि काश बेटी को चले जाने दिया होता तो उसकी जान तो बच जाती। दुर्गा की एक बहन कोटा में रह रही हैं। उनके पुत्र का जन्मदिन था। 18 नवंबर को दुर्गा भी भांजे के जन्मदिन में जाने के लिए उत्साहित थी। लेकिन समाज के नेता ने कहा कि बेटी मतदान भी जरूरी है। इस पर दुर्गा ने बहन के घर जाने से मना कर दिया था और मतदान के लिए घर पर ही रुक गई थी। लेकिन उसे क्या पता था कि वोट देने से पहले ही कोई उसकी सांसे ही छीन लेगा। संवाद
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने एक्स पर की पोस्ट
करहल क्षेत्र में अनुसूचित जाति की युवती दुर्गा की हत्या घटना पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर निशाना साधा। एक्स पर की गई पोस्ट में लिखा कि समाजवादी पार्टी की बौखलाहट और हताश उपचुनाव में साफ दिख रही है। करहल में दलित बेटी की निर्मम हत्या ने सपा के गुंडाराज ओर काले कारनामों को बेनकाब कर दिया है। फर्जी मतदान, बाहरी अराजक तत्वों की तैनाती और निर्वाचन आयोग पर बेबुनियाद आरोप सपा की लूटतंत्र की राजनीति का हिस्सा हैं। सपा सिर्फ गुंडों, माफियाओं, दंगाइयों और हत्यारों की फौज है। उत्तर प्रदेश की जनता ने इस कुशासन को हमेशा नकारा है। अब लूटतंत्र नहीं, लोकतंत्र की जीत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed