फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Had gone to the fields with her son to collect fodder surrounded by miscreants

UP News: खेत में चारा लेने बेटे संग गई थी, बदमाशों ने घेर लिया...दो साल के मासूम को लगी गोली

Tue, 08 Oct 2024 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 08 Oct 2024 12:02 AM IST
सार

खेत में चारा लेने गई महिला के मासूम बेटे को गोली लग गई। बदमाशों ने उसे  घेर लिया था। ग्रामीणों को मोर्चा संभालने के बाद बदमाश भाग निकले।
 

विज्ञापन
Had gone to the fields with her son to collect fodder surrounded by miscreants
firing, shot, gun - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र के  गांव तिवाहा में दो वर्षीय बेटे को साथ खेत गई महिला को बदमाशों ने घेर लिया। महिला के शोर मचाने पर फायरिंग कर दी। बच्चे के हाथ में गोली लगी। आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंच गए। उन्होंने भी फायरिंग की। इस पर बदमाश खेतों में होकर भाग गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए कॉम्बिंग भी की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


गांव तिवाहा की रेखा ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार की शाम घर से करीब 40 मीटर दूर खेत में दो वर्षीय बेटे विराट के साथ गई थी। खेतों के पीछे की तरफ कुछ आहट हुई। उन्हें कुछ हथियारबंद बदमाश नजर आए। यह देख वह शोर मचाने लगीं। इस पर बदमाश ने फायरिंग कर दी। एक गोली विराट की कोहनी में लगी।
विज्ञापन


आवाज सुनकर पति मोनू और आसपास के लोग दौड़े। इस बीच एक गोली पति मोनू के कान के बगल से होकर निकली। बदमाशों का हल्ला होने पर ग्रामीण जुट गए। लाइसेंसी हथियार लेकर आ गए। उन्होंने भी फायरिंग की। माैका देखकर बदमाश भागने में सफल रहे। परिजन घायल बेटे को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर जाकर जांच की गई, लेकिन कोई बदमाश नहीं मिला। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed