फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hackers hacked religious youtube channels of Devkinandan Thakur in mathura

मथुरा: भागवत कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के यू-ट्यूब चैनल हैक, आपत्तिजनक कंटेंट प्रसारित

Sun, 09 May 2021 07:59 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 09 May 2021 07:59 AM IST
सार

हैकर्स ने भागवत प्रवक्ता के पांच यू-ट्यूब चैनलों को हैक कर लिया था। इनमें तीन चैनल रिकवर हो गए हैं, दो पर हैकर्स का कब्जा है। 

विज्ञापन
Hackers hacked religious youtube channels of Devkinandan Thakur in mathura
कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर।

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में भागवत कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के धार्मिक यूट्यूब चैनलों को हैक कर आपत्तिजनक कंटेट प्रसारित करने का मामला प्रकाश में आया है। संस्था की ओर से इसकी शिकायत साइबर सेल में दर्ज कराई गई है। यूट्यूब को भी मेल के माध्यम से जानकारी दी गई है, जिसके बाद तीन चैनलों को रिकवर कर लिया गया है, जबकि अभी दो चैनलों पर हैकरों का कब्जा है। 

विज्ञापन


विश्व शांति सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक देवकीनंदन के कथा प्रसंगों एवं धार्मिक संदेश, प्रियाकांतजू मंदिर एवं कथा कार्यक्रमों की न्यूज आदि का श्री देवकीनंदन ठाकुर, ठाकुर जी भजन, वीएसएससीटी लाइव, वीएसएससीटी न्यूज, वीएस मीडिया आदि यू-ट्यूब चैनलों से प्रसारण किया जाता है। इनसे 40 लाख से ज्यादा भक्त-शिष्य जुड़े हुए बताए गए हैं।
विज्ञापन


संस्था प्रबंधक गजेंद्र सिंह के अनुसार शुक्रवार रात को हैकरों ने इन चैनलों के नाम बदलकर एसएनएल न्यूज लाइव कर दिया। इन पर आपत्तिजनक कार्यक्रमों का लाइव दिखाया जा रहा था। इसकी जानकारी संस्था को शनिवार सुबह हुई। यूट्यूब को रिपोर्ट करने के बाद 5 से 3 चैनल रिकवर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्था सचिव विजय शर्मा ने बताया कि देवकीनंदन ठाकुर की छवि को खराब करने एवं उनकी आवाज को रोकने के लिए तमिलनाडु एवं महाराष्ट्र के असामाजिक तत्वों ने इस कृत्य को अंजाम दिया है। इनमें कुछ चैनल यूट्यूब से सर्टिफाइड है। संस्था द्वारा इसकी शिकायत मथुरा पुलिस को दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed