{"_id":"68cc6efb60c3a779880b72f8","slug":"gym-trainer-arrested-for-attacking-bjp-leaders-uncle-agra-news-c-25-1-agr1034-871721-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: भाजपा नेता के चाचा पर हमले में जिम ट्रेनर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: भाजपा नेता के चाचा पर हमले में जिम ट्रेनर गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना एत्माउद्दाैला के पीलाखार पुलिया पर रास्ते से बाइक हटाने के विवाद में भाजपा नेता के चाचा पर हमला किया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी जिम ट्रेनर बिल्ला यादव को गिरफ्तार किया है। उधर, भाजपा नेता का कहना है कि पुलिस ने हल्की धाराओं में केस दर्ज किया है।
नगला बिहारी, एत्माद्दाैला निवासी खुशीराम बुधवार को नाती को स्कूल से घर ला रहे थे। पीलाखार पुलिया पर बाइक सवार जिम ट्रेनर बिल्ला यादव से रास्ते से हटने के लिए बोला था। आरोप है कि बिल्ला यादव ने साथियों के साथ हमला बोला। सीसीटीवी फुटेज में घटना कैद हो गई थी।
एसीपी छत्ता पीयूष कांत राय ने बताया कि बिल्ला यादव उर्फ बबलू यादव, आशीष गोस्वामी, जतिन, आरके और 6 अज्ञात आरोपी हैं। केस में लगी धाराओं में सात साल से कम की सजा का प्रावधान है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है।
विज्ञापन
उधर, भाजपा पार्षद विजय वर्मा ने बताया कि उनके चाचा पर जानलेवा हमला किया गया। इसके बावजूद पुलिस ने गंभीर धाराएं नहीं लगाईं। इससे हमलावरों के हाैसले बुलंद हैं। परिवार दहशत में हैं। दोबारा भी हमला हो सकता है।