फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gym Trainer and Associates Assault BJP Leader’s Uncle in Agra After Parking Dispute;

UP: भाजपा नेता के चाचा को बीच सड़क पर लाठी-डंडों से पीटा, कपड़े तक फाड़ डाले...सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Thu, 18 Sep 2025 09:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 Sep 2025 09:32 AM IST
सार

आगरा में भाजपा नेता के चाचा की बीच सड़क पर पिटाई कर दी गई। उनके कपड़े तक फाड़ डाले। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। 

विज्ञापन
Gym Trainer and Associates Assault BJP Leader’s Uncle in Agra After Parking Dispute;
भाजपा नेता के चाचा को बीच सड़क पर लाठी-डंडों से पीटा - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा के थाना एत्माउद्दाैला के पीलाखार पुलिया पर खड़ी बाइक को हटाने के लिए कहने पर जिम ट्रेनर और उसके साथियों ने भाजपा नेता के चाचा पर हमला बोल दिया। आरोप है कि लाठी-डंडों से जमकर पीटा। उनके कपड़े फाड़ दिए। उनके 9 साल के नाती को भी जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

नगला बिहारी, थाना एत्माउद्दाैला निवासी खुशीराम ने केस दर्ज कराया। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह भाजपा पार्षद विजय वर्मा के चाचा हैं। दोपहर 12:35 बजे नाती वरदान को स्कूल से लेकर घर लौट रहे थे। पीलाखार पुलिया के पास एक बाइक रास्ते में खड़ी कर युवक बैठा था। निकलने में दिक्कत होने पर उन्होंने बाइक रास्ते से हटाने के लिए बोल दिया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इस पर वह भड़क गया। विरोध करने पर साथियों को सरिया, लाठी-डंडे लेकर बुला लिया। आरोपियों ने पीटा और उनके कपड़े फाड़ दिए। नाती को भी धमकाया। लोगों के जुटने पर आरोपी भाग निकले। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि बिल्ला यादव सहित तीन नामजद और 3 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाने की पुलिस को कहा गया है। बिल्ला यादव जिम ट्रेनर है।

 
विज्ञापन

स्ट्रीट लाइट सही कराने के विरोध पर युवक को पीटा
ताजगंज थाना क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट सही कराने के विरोध पर लोगों ने ईंट-पत्थर फेंककर युवक पर हमला कर दिया। उसकी आंख और नाक में चोट लगी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कोटली बगीची निवासी पीड़ित के भाई अमित चाहर ने तहरीर दी। 4 सितंबर को शाम 5 बजे उनका भाई अजीत चाहर स्ट्रीट लाइट का तार जुड़वाने के लिए बिजली मैकेनिक के साथ पोल पर गया था। वहां उदयवीर सिंह चाहर, कृष्णवीर सिंह चाहर, बबली, महावीर सिंह व अन्य लोग पहुंच गए। ईंट पत्थर से हमला कर दिया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद दिल्ली रेफर किया है।


 

गर्भवती के पेट पर मारी लात, परिजन की भी पिटाई
थाना जगदीशपुरा में एक गर्भवती महिला ने घर में घुसकर मारपीट और गाली गलौज का आरोप लगाया है। पुलिस केस दर्ज कर जांच में लगी है। नगला बेर निवासी गर्भवती पूजा ने तहरीर दी थी। बताया कि 13 सितंबर की रात 10 बजे वह अपने घर के दरवाजे पर बैठी थी। इस दौरान गोला कछेरा, विकास, जितेंद्र व अन्य लोग घर के अंदर आ गए। गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर पिटाई की और पेट पर लात मार दी। चीख पुकार सुन परिजन बचाने आए तो उन्हें भी पीटा गया। पड़ोसियों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद केस दर्ज हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed