फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Guru's place is bigger than Brahma, Vishnu and Mahesh

Agra News: गुरु का स्थान ब्रह्मा, विष्णु और महेश से भी बड़ा

Tue, 04 Jul 2023 12:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 04 Jul 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Guru's place is bigger than Brahma, Vishnu and Mahesh
मैनपुरी। गुरु पूर्णिमा का पर्व जनपद में परंपरागत तरीके से मनाया गया। जिलेभर में संतों ने अपने गुरुओं की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। शहर के श्री एकरसानंद आश्रम, कबीर आश्रम आदि में देश और प्रदेश से पहुंचे संतों ने अपने गुरुओं की पूजा अर्चना की। घरों में भी गुरु पूर्णिमा पर यज्ञ और ब्राह्मण भोज कार्यक्रम आयोजित हुए। स्वामी हरिहरानंद सरस्वती ने कहा कि सनातन धर्म में गुरु का विशेष महत्व है। गुरु का स्थान ब्रह्मा, विष्णु और महेश से भी बड़ा बताया गया है।
विज्ञापन

नगर स्थित श्री एकरसानंद आश्रम में ब्रह्मलीन स्वामी शारदानंद सरस्वती और भजनानंद के समाधि स्थल पर उनके शिष्यों ने पूजा अर्चना की। दैवीय संपद मंडल से जुड़े भक्तों ने गुरु गद्दी पर आसीन महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती का पूजन किया। यहां देशभर से महामंडलेश्वर के शिष्य पहुंचे। स्वामी एकरसानंद सरस्वती के श्री विग्रह का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच षोडसोपचार पूजन हुआ।
विज्ञापन

विधायक भोगांव रामनरेश अग्निहोत्री ने भी आश्रम पहुंचकर महामंडलेश्वर का पूजन किया। डॉ. ग्याप्रसाद दुबे ने स्वामी हरिहरानंद सरस्वती को गुरुपरंपरा का सुयोग्य संवाहक संत बताया। इस अवसर पर डॉ. जीवन शुक्ल, आचार्य रामबदन पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान, नीरज दुबे, संजीव मिश्र वैद्यजी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कचहरी रोड स्थित कबीर आश्रम पर गुरु पूर्णिमा पर्व महंत अमर साहेब की अध्यक्षता में धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। यहां पहुंचे भक्तों ने प्रदेश भर से पहुंचे संतों की आरती उतार कर पूजा अर्चना की। मुख्य अतिथि के रूप में बाराबंकी कबीर आश्रम के महंत निष्ठा साहेब ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि काफी भूलने के बाद जो बात याद रहे उसे ज्ञान कहते हैं। अमर साहेब ने कहा है कि सदगुरु की महिमा अनंत है अनंत उनके उपकार हैं। उन्होंने कहा कि माता पिता और गुरु का ज्ञान बखान नहीं किया जा सकत। गुरु के बताए रास्ते पर चलने से मोक्ष मुक्ति कल्याण मिल सकता है। लखनऊ कबीर आश्रम से आए गुरवेंद्र साहेब ने बताया कि हमारा मन चंचल चेतन ठगाहार है। गुरु मन को शुद्ध करने का काम करते हैं। इस अवसर पर श्री किशन राजपूत द्वारा लिखित कोई काऊ को नाएं पुस्तक का विमोचन किया गया। सत्संग अवसर पर आत्माराम दास, प्रखर दास, सुभाष दास, प्रकाश साहेब, नरेंद्र वर्मा, दीन मोहम्मद दीन आदि भक्त मौजूद रहे।
भोगांव नगर के प्रसिद्ध सिद्ध मंदिर सोमनाथ में गुरु पूर्णिमा पर हवन का आयोजन हुआ। लोगों ने हवन में आहुतियां देकर अपने गुरुओं को याद किया।नगर गायत्री परिवार के सदस्य राजीव वर्मा ने पूज्य गुरुदेव रामचंद्र शर्मा एवं वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा को याद किया। इस मौके पर केसी दुबे, अवधेश सक्सेना, ज्योति सक्सेना, सुरेंद्र वर्मा, शिव शंकर वर्मा आदि मौजूद रहे।
कुरावली नगर के घनराजपुर मार्ग पर स्थित राधा कृष्ण मंदिर की टाल पर गुरु पूर्णिमा पर्व के चलते प्रतिवर्ष होने वाले वस्त्र वितरण कार्यक्रम में इंस्पेक्टर विनोद कुमार और उनके साथियों ने पांच सैकड़ा साधु संतों को वस्त्र वितरित किए।

किशनी में सोमवार को कस्बे में गुरु पूर्णिमा के पर्व पर श्रद्धालुओं ने अपने अपने गुरूओं की पूजा अर्चना कर उन्हें यथोचित दक्षिणा प्रदान कर आशीर्वाद लिया। सांई धाम, भुवनेश्वरी देवी मंदिर तथा सोहम आश्रम पर पहुंचे लोगों ने गुरुओं की पूजा अर्चना की। साईं मंदिर और सोहम आश्रम पर भंडारे का आयोजन किया गया। भक्तों ने ब्रह्मलीन गुरु स्वामी सदानंदजी महाराज की प्रतिमा पर व महंत सर्वेशानंद की पूजाअर्चना कर आर्शीवाद लिया। इस मौके पर स्वामी नारायण स्वरूप महाराज, राज बहादुर चौहान, रमेश गुप्ता, सूर्यप्रताप चौहान, अनूप चौहान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed