{"_id":"5ef89aad8ebc3e42bd4d9efd","slug":"gurudwara-mainpuri-news-agr448095362","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरावली में होगा भव्य गुरुद्धारा का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरावली में होगा भव्य गुरुद्धारा का निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरावली। शिरोमणि गुरुद्धारा प्रबधंक कमेटी अमृतसर की ओर से कुरावली में भव्य गुरुद्धारा बनवाया जाएगा। इसके लिए बाईपास पर स्थान का चिन्हांकन किया गया है। अगस्त में प्रबंध कमेटी के निरीक्षण के बाद काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए साठ लाख रुपये की मंजूरी भी हो चुकी है।
जीटी रोड से होकर गुजर रहे हाईवे के बाईपास पर जमीन अधिग्रहण के पश्चात शिरोमणि गुरुद्धारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर की ओर से गुरुद्धारा का निर्माण कराया जाना है। इसकी पहली किस्त के लिए 60 लाख रुपये की मंजूरी भी हो गई है।
जीटी रोड स्थित संतनगर पर स्थित गुरुद्धारा श्री गुरु नानक सत्संग की जमीन हाईवे के बाईपास निर्माण के लिए शासन द्वारा अधिग्रहित की गई है। इसके चलते गुरुद्धारा का स्थानांतरण पास ही एक भवन में कर दिया गया है। अधिग्रहण के पश्चात धनराशि भी प्रबंधक कमेटी अमृतसर के खाते में शासन द्वारा भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
प्रबंध कमेटी की ओर से अब पांच बीघा जमीन पर गुरुद्धारा निर्माण कराया जाना है। इसकी जानकारी देते हुए सहायक इंचार्ज खजान सिंह ने बताया कि बाउंड्री के लिए करीब सात लाख नौ हजार की धनराशि भेजी गई है। काम भी शुरू हो चुका है। लॉकडाउन के चलते 22 मार्च को प्रबंधक कमेटी का दौरा निरस्त हो चुका है। अगस्त में दौरे के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।