{"_id":"69d32ccea68ec75c2b0d1851","slug":"guru-tegh-bahadur-prakash-parv-to-be-celebrated-with-devotion-and-grand-kirtan-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: गुरु तेग बहादुर जी का प्रकाश पर्व, रोशनी से जगमग होंगे गुरुद्वारे, विशेष धार्मिक आयोजन होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गुरु तेग बहादुर जी का प्रकाश पर्व, रोशनी से जगमग होंगे गुरुद्वारे, विशेष धार्मिक आयोजन होंगे
Mon, 06 Apr 2026 09:17 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 06 Apr 2026 09:17 AM IST
सार
7 अप्रैल को गुरु तेग बहादुर जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा, जिसमें गुरुद्वारों में विशेष आयोजन होंगे। अखंड पाठ, कीर्तन दरबार और भव्य दीवान के जरिए संगत को आध्यात्मिक वातावरण में जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
प्रकाश पर्व
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुरु तेग बहादुर साहिब महाराज का पावन प्रकाश पर्व 7 अप्रैल को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। गुरुद्वारा गुरु का ताल और श्री गुरु सिंह सभा माईथान में विशेष धार्मिक आयोजन होंगे।
गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा माईथान में रविवार को अखंड पाठ साहिब आरंभ किया गया। इससे पहले स्त्री सिंह सभा सुखमनी साहिब के पाठ आयोजित कर रही है। महेंद्र पाल सिंह एवं समूह संगत ने सुखमनी साहिब का पाठ एवं कीर्तन किया। गुरुद्वारे के प्रधान कमलदीप सिंह एवं हेड ग्रंथि ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने बताया कि अखंड पाठ साहिब का समापन मंगलवार सुबह 7 बजे होगा, इसके बाद सुबह 9:30 बजे तक विशेष कीर्तन दरबार आयोजित किया जाएगा।
वहीं गुरुद्वारा गुरु का ताल में प्रकाश पर्व के अवसर पर शाम को भव्य दीवान सजाया जाएगा। संत बाबा प्रीतम सिंह ने बताया कि इस अवसर पर प्रसिद्ध रागी संदीप सिंह संगरूर वाले कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे।