फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   guru purnima chandra grahan lunar eclipse 2019 sutak time

गुरु पूर्णिमा पर तीन घंटे रहेगा चंद्र ग्रहण का असर, जानें सूतक का समय, बरतें ये सावधानियां

Mon, 15 Jul 2019 11:57 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 Jul 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
guru purnima chandra grahan lunar eclipse 2019 sutak time
चंद्र ग्रहण
गुरु पूर्णिमा की रात को वर्ष का दूसरा ग्रहण दिखाई देगा। यह तीन घंटे तक दिखेगा। वर्ष 1870 में ऐसा दुर्लभ योग था, जो गुरु पूर्णिमा के दिन दिखेगा। चंद्र ग्रहण के चलते मंगलवार शाम साढ़े चार बजे से ही मंदिरों के पट खुल जाएंगे। 
विज्ञापन


विजय नगर निवासी ज्योतिषाचार्य पूनम वार्ष्णेय के अनुसार चंद्र ग्रहण गुरु पूर्णिमा के उत्तर आषाढ़ नक्षत्र में लगेगा। यह खंडग्रास चंद्र ग्रहण कहा जा रहा है। चंद्र ग्रहण मंगलवार की रात 1.30 बजे से शुरू होगा। यह मध्य रात्रि 2.58 बजे तक दिखाई देगा। मोक्ष 4.30 बजे सुबह दिखाई देगा।  
विज्ञापन


ग्रहण के दोषकाल वाले समय को सूतक कहा जाता है। यह सूतक नौ घंटे पहले यानि 16 जुलाई को शाम साढ़े चार बजे से शुरू हो जाएंगे। सूतक लगने से मंदिरों के पट बंद कर दिए जाएंगे। 17 जुलाई को सुबह साढ़े चार बजे के बाद ही पट खुलेंगे। ग्रहण की अवधि तीन घंटे रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्र ग्रहण के समय बरतें ये सावधानी 

- चंद्र ग्रहण के समय अन्न जल ग्रहण नहीं करना चाहिए। 
- घर में कोई लंबे समय से बीमार हो तो ग्रहण के बाद सात अनाज दान करें। 
- भगवान का भजन कीर्तन, मंत्र, जप, आरती करें। 
- ग्रहण के बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़कें।
- ग्रहण के समय सिलाई, कढ़ाई, भोजन पकाना, खाना आदि नहीं करना चाहिए। 
- गर्भवती महिलाओं को कमरे से बाहर नहीं निकलना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed