फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Guru Purnima 2021 disciples worshiped the gurus in vrindavan

गुरु पूर्णिमा: वृंदावन में गूंजी गुरु की महिमा, मंदिर-मठ और आश्रमों में शिष्यों ने किया पूजन

Sat, 24 Jul 2021 06:42 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 24 Jul 2021 06:42 PM IST
सार

वृंदावन में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर, मठ और आश्रमों में गुरुजनों की चरण वंदना की गई। विधिविधान पूर्वक दिनभर गुरुओं की पूजा-अर्चना का दौर चला। चहुंओर गुरु भक्ति और आस्था का सैलाब उमड़ा। 

विज्ञापन
Guru Purnima 2021 disciples worshiped the gurus in vrindavan
कार्ष्णि गुरु शरणानंद का पूजन करते शिष्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के महावन स्थित कार्ष्णि रमणरेती आश्रम में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु शरणानंद की चरण पादुका का पूजन शिष्यों ने किया। कार्ष्णि गुरु शरणानंद ने बताया कि गुरु ही मानव सतपथ की ओर ले जाता है। इस जीवन को पार लगाने में सहायक है। आश्रम के व्यवस्थापक गोविनन्दानंद ने बताया कि मणरेती आश्रम में गुरु महोत्सव का यह कार्यक्रम आठ दिन चलेगा।

विज्ञापन


संत कॉलोनी परिक्रमा मार्ग स्थित श्री गौ गौरी गोपाल सेवा संस्था में भागवत प्रवक्ता अनिरुद्धाचार्य ने अपने गुरु गिरिराज शास्त्री का पूजन किया। जिसके बाद भक्तों ने अनिरुद्धाचार्य का गुरु पूजन किया। उन्होंने कहा कि समाज सेवा, गो सेवा और बुजुर्गों की सेवा के साथ धर्मप्रचार का जो आदेश उन्होंने अपने गुरु से पाया, वे उसे ही अपने जीवन का उद्देश्य मानकर पूरा करते हुए अपने जीवन को कृतार्थ करते रहेंगे। 
विज्ञापन


जुगल घाट स्थित कृष्णा कुटीर में भक्तों ने संत कृष्ण स्वामी और भागवत आचार्य अश्विनी मिश्र का भावपूर्ण पूजन किया। बेरिया वाले आश्रम के महंत मोनी बाबा ने अपने गुरु देवरहा बाबा की चरण वंदना की। यहां पहुंचे भक्तों ने देवरहा बाबा के चरणों का पूजन किया। प्रियकांत-जू मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव में ऑनलाइन श्रीमद्भागवत कथा का समापन हुआ। शिष्यों को ऑनलाइन जोड़ा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Guru Purnima 2021 disciples worshiped the gurus in vrindavan
साध्वी ऋतंभरा की पूजा करते शिष्य - फोटो : अमर उजाला

वृंदावन में शनिवार को वात्सल्य ग्राम में साध्वी ऋतंभरा ने अपने गुरु स्वामी परमानंद के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर उनकी चरण पादुकाओं का पूजन वेदमंत्रों से किया। उसके बाद साध्वी ऋतंभरा का चरण पूजन किया गया। उन्होंने कहा कि गुरु शिष्य को आत्मबोध कराता है। शिष्यों के अंतर पट पर पड़ी धूल को हटाकर उनके ज्ञान चक्षु को खोल देता है। समविद गुरुकुलम की सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दीं। 

यहां भी हुआ गुरु पूजन 
गुरु पूजन करने वाले भक्तों से ठाकुर देवकीनंदन ने कहा कि अपने परिवार को टीका लगवा लीजिए। गौरा नगर स्थित सिद्धपीठ दुर्गा मंदिर में आचार्य राम निहोर शास्त्री की वंदना उनके अनुयायियों ने की। परिक्रमा मार्ग स्थित चरणाश्रम आश्रम में गुरु पूर्णिमा का पूजन किया गया। डॉ. अधिकारी गुरु का शिष्यों ने पूजन किया। भक्तों ने प्रसाद लिया। 

गोपीनाथ घेरा स्थित दुर्गा शक्तिपीठ में महामंडलेश्वर नवल गिरी का पूजन किया गया। श्री ललित कुंज आश्रम में श्री हरिदासिय पीठाधीश्वर राधा प्रसाद देव जू महाराज ने पूजन किया। मोहिनी बिहारी शरण ने गुरु पूर्णिमा के पर्व पर प्रकाश डाला। 

हनुमान टेकरी आश्रम में महंत रामशरण दास महाराज सहित अन्य संतों ने अपने सद्गुरुदेव की चरण पादुका का पूजन किया। अनुयायियों ने महंत रामशरण दास महाराज और दशरथ दास महाराज का पूजन किया। तीर्थनगरी के अन्य आश्रमों में भी गुरु पूजन हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed