फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Guru Nanak Dev's message is being conveyed to the masses.

Agra News: जन-जन तक पहुंचा रहे गुरुनानक देव का संदेश

Sun, 02 Nov 2025 02:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 02 Nov 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Guru Nanak Dev's message is being conveyed to the masses.
फोटो 27 प्रभात फेरी के बाद शबद-कीर्तन करतीं संगत। स्रोत समाज
मैनपुरी। शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित श्री गुरुद्वारा सभा के तत्वावधान में सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रकाशोत्सव के पहले प्रभात फेरी का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को निकाली गई प्रभात फेरी के माध्यम से इसमें संगत ने गुरुनानक देव के संदेश जन-जन तक पहुंचाया।प्रभात फेरी का शुभारंभ गुरुद्वारा साहिब से हुआ। प्रभात फेरी में मौजूद संगत ने गुरुनानक देव जी का गायन किया। भ्रमण करते हुए प्रभात फेरी मुख्य बाजार स्थित सरदार हरभजन सिंह के यहां पहुंची। यहां सत्संग सभा की कीर्तन मंडली में जसविंदर कौर, शानू खत्री, सोनम, रजनी लाल और अनीता ने रू प्रभ दाता दान मत पूरा हम थारे भिखारी जियो और दीन दरद निवार ठाकुर राखै जैसे शबद-कीर्तन से संगत को गुरुवाणी में लीन कर दिया।श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा और आतिशबाजी कर प्रभात फेरी का स्वागत किया। निर्मल कौर, अर्शदीप कौर, बलजीत कौर, मिक्कू कौर, अजीत कौर, राशि गोगिया, सीमा कौर ने श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ किया। इस दौरान ज्ञानी हरि सिंह, जय सिंह, राजेश अरोरा, नरेंद्र कालरा, हरदीप सिंह, भवलीन सिंह, गुरदीप सिंह, केयर सिंह, अनूप सिंह, इंदर पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed