फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gulal was tossed and chants of 'Bappa' echoed during the Ganesh idol immersion procession.

Agra News: गणेश मूर्ति विसर्जन यात्रा में उड़ा गुलाल, गूंजे बप्पा के जयकारे

Mon, 21 Sep 2026 12:47 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Gulal was tossed and chants of 'Bappa' echoed during the Ganesh idol immersion procession.
बटेश्वर। गणेश मूर्ति विसर्जन यात्राओं में रविवार को जमकर गुलाल उड़ाया गया। गणपति बप्पा के जयकारे लगाते डीजे की धुन पर थिरकते हुए श्रद्धालु तीर्थ धाम पहुंचे और पूरी श्रद्धा के साथ यमुना नदी में गणेश मूर्तियों का विसर्जन किया।
विज्ञापन

तीर्थ धाम के यमुना तट स्थित जोगेश्वर घाट पर रविवार को गणेश विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला। फिरोजाबाद की अंकिता शर्मा, प्राचार्य कल्पना उपाध्याय, साधना अग्रवाल, सीमा ठाकुर और संगीता शर्मा ने डीजे की धुन पर गुलाल उड़ाते हुए और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ विधि-विधान पूर्वक गणेश मूर्ति का यमुना में विसर्जन किया। हालांकि पुलिस-प्रशासन की ओर से विशेष कुंड खुदवाकर उसमें पानी भरवाने की व्यवस्था की गई थी। इसके बावजूद श्रद्धालुओं ने यमुना में ही मूर्तियों का विसर्जन किया।
विज्ञापन


गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ
खेरागढ़। कस्बे और क्षेत्र में सप्ताहभर से चल रहा गणेश उत्सव रविवार को गणेश मूर्तियों के विसर्जन के साथ संपन्न हुआ। सुबह से ही श्रद्धालु मूर्तियों को लेकर विसर्जन के लिए निकले। डीजे की धुन पर नाचते गाते रंग गुलाल उड़ाया। मूर्ति विसर्जन से पहले श्रद्धालुओं ने गणेश मूर्तियों की पूजा-अर्चना कर आरती की। इसके बाद मूर्तियों को राजस्थान सीमा स्थित पार्वती नदी और धौलपुर की चंबल नदी में ले जाकर विधि विधान से विसर्जित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed