{"_id":"5bfbb170bdec2241bb51cf76","slug":"guide-raped-girl-of-south-africa-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में शर्मनाक वारदात, ब्रज घूमने आई विदेशी युवती के सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में शर्मनाक वारदात, ब्रज घूमने आई विदेशी युवती के सामूहिक दुष्कर्म
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 26 Nov 2018 02:10 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में साउथ अफ्रीका की युवती के साथ एक पार्लर में सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि युवती लगातार इससे इंकार कर रही है। मगर पुलिस ने उसकी सहेली की शिकायत पर महावन थाने में मुकदमा दर्ज कर पार्लर मालिक और उसके साथी को हिरासत में ले लिया है।
साउथ अफ्रीका की यह युवती परिवार और सहेली के साथ ब्रज दर्शन को आई हुई है। पिछले करीब चार दिनों से यह सभी लोग वृंदावन में ठहरे हैं। रविवार की सुबह को पीड़िता सहेली के साथ गोकुल और महावन घूमने के लिए निकली थी। इन दोनों ने गोकुल भ्रमण कराने के लिए एक युवक से संपर्क किया, जिसने इन्हें सभी तीर्थस्थल दिखाए।
दोपहर को यह दोनों मथुरा आ गए और युवक इन्हें डैंपियर नगर में स्थित पार्लर पर ले गया। आरोप है कि यहां युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। हालांकि युवती ने इससे इंकार किया है। मेडिकल कराने से भी मना कर दिया। वह मुकदमा भी नहीं लिखाना चाहती थी लेकिन उसकी सहेली ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि पहले पीड़िता की सहेली ने मामला गोकुल का बताया था। लेकिन जब पुलिस के साथ उन्हें गोकुल भेजा गया तो वह स्थान नहीं बता सकीं। देर शाम को जब इन्हें ब्रज घुमाने वाले युवक मोनू को पकड़ा तो पता चला कि यह डैंपियर नगर में एक पार्लर पर गईं थीं।
हालांकि पीड़िता घटना से इंकार कर रही है मगर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करने के बाद पार्लर मालिक और तीर्थस्थल घुमाने के लिए इनके साथ चल रहे युवक को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।