फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Guests boosted the spirits of the students in Debate Competition

श्री मुरारीलाल माहेश्वरी स्मृति वाद-विवाद प्रतियोगिता: अतिथियों ने बढ़ाया प्रतिभागियों का हौसला

Sun, 12 Jan 2020 12:42 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 12 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Guests boosted the spirits of the students in Debate Competition
राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह - फोटो : अमर उजाला
श्री मुरारीलाल माहेश्वरी स्मृति वाद-विवाद प्रतियोगिता के समापन सत्र में शनिवार को मुख्य अतिथि चौधरी उदयभान सिंह ने अमर उजाला के साथ अपने संस्मरणों को साझा किया। उन्होंने अखबार की शुरुआत से लेकर ऊंचाइयों तक पहुंचने और आम आदमी की आवाज बन जाने के सफर को विद्यार्थियों के सामने रखा। 
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं के साथ संवाद में राज्यमंत्री ने कहा कि सुबह की शुरुआत बेशक चाय की चुस्कियों के साथ न हो, पर अमर उजाला चाहिए। लोगों को जुबान को अमर उजाला का स्वाद लग गया है। चौधरी उदयभान सिंह ने कहा कि जिन विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, वह महत्वपूर्ण है। हौसले के साथ मैदान में डटे रहना और प्रदर्शन करना जरूरी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का परिणाम चाहे जो हो, ईर्ष्या को हावी न होने दें। ऐसी स्पर्धा, जिसमें से ईर्ष्या हटा दें और विश्वसनीयता का रस घोल दें, वो समाज, राष्ट्र की धरोहर बन जाती हैं। जीवन की पहचान आचरण, व्यवहार, विश्वसनीयता से होती है। 

महापौर ने किया सफाई पर संवाद

अखिल भारतीय महापौर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मेयर नवीन जैन ने विद्यार्थियों से कहा कि राष्ट्रीय विषयों पर चिंतन करें। इस उम्र में जो सीखेंगे, समझेंगे, वह जीवनभर याद रहेगा। इसके बाद उन्होंने छात्र-छात्राओं के साथ सफाई पर संवाद किया। 

ये बोले निर्णायक

Guests boosted the spirits of the students in Debate Competition
निर्णायक दल - फोटो : अमर उजाला

सभी प्रतिभागियों ने बड़ी कुशलता से अपनी बात रखी। यह अलग बात है कि पुरस्कार कुछ लोगों को मिला। अमर उजाला ने विषय अच्छा रखा था। हम सभी को गर्व होना चाहिए कि हमारे पास विश्व का सबसे अच्छा संविधान है। इसे संजोकर रखने की जरूरत है।- प्रो. मोहम्मद अरशद, विभागाध्यक्ष, समाजशास्त्र, डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि

श्री मुरारीलाल माहेश्वरी जी की स्मृति में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन सराहनीय कदम है। युवाओं को स्वच्छंद तरीके से अपना विचार रखने का मौका मिला। युवाओं को संविधान का सम्मान करना चाहिए। इस देश को संभालकर रखना है।’-डॉ. मधुरिमा शर्मा, विभागाध्यक्ष, सेंट जोंस कॉलेज 

अपनी विचार रखने के लिए छात्र-छात्राओं को अमर उजाला ने बड़ा मंच दिया। प्रत्येक प्रतिभागी और श्रोताओं को खुद का मूल्यांकन करना चाहिए। भविष्य में किसी वाद-विवाद प्रतियोगिता में हिस्सा लें तो ध्यान रखें कि तथ्य सही होने चाहिए। वह अपनी पहचान भी उजागर न करें। - डॉ. मनुकांत शास्त्री, विभागाध्यक्ष, वाणिज्य, आरबीएस डिग्री कॉलेज 

बोलने के लिए मंच पर आना ही जीत: डॉ. मुकेश अग्रवाल 

Guests boosted the spirits of the students in Debate Competition
मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
वाद-विवाद प्रतियोगिता में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने कहा कि मंच पर अपने विचार रखने के लिए आना ही प्रतिभागी जीत होती है। यह एक बड़ी कला और हिम्मत की बात है। 

अमर उजाला ने छात्रों को जिले, मंडल और राज्य स्तर पर मंच दिया, इसके लिए वह धन्यवाद का पात्र है। युवाओं को अपने विचारों को विस्तृत और दृढ़ रखना चाहिए। शिक्षा ग्रहण करने का मकसद अच्छा नागरिक बनना होना चाहिए, केवल नौकरी पाना नहीं। 

मेरी नजर में सभी प्रतिभागी विजेता: डॉ. नीता गुप्ता

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नीता गुप्ता ने कहा कि एक अच्छे आयोजन के लिए अमर उजाला ने इस महाविद्यालय को चुना, यह हमारे लिए बड़ी बात है। कॉलेज की छात्राओं ने भी अनुशासन का परिचय दिया। इस प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागी उनकी नजर में विजेता हैं। प्राचार्या ने छात्र-छात्राओं को देश के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed