{"_id":"5d2777038ebc3e6cde237203","slug":"gt-road-etah-jaam-by-villagers-cause-of-no-electricity-from-two-days","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से बिजली न आने पर भड़का ग्रामीणों का आक्रोश, महिलाओं ने किया जीटी रोड जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन से बिजली न आने पर भड़का ग्रामीणों का आक्रोश, महिलाओं ने किया जीटी रोड जाम
Fri, 12 Jul 2019 12:06 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 12 Jul 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं ने किया जीटी रोड जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव मानपुर में पिछले दो दिनों से बिजली न आने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। गुरुवार देर रात ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। महिलाओं के साथ ग्रामीणों ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। रास्ते मे फंसे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव मानपुर में दो दिन से बिजली कटी हुई है। ग्रामीणों ने कई बार विद्युत कर्मियों और अधिकारियों से शिकायत की लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई।
गुरुवार दिन में जब अधिकारियों से बात की गई थी तो रात में बिजली आ जाने का आश्वासन दिया था। लेकिन, गुरुवार रात को भी बिजली नहीं आई तो ग्रामीणों ने जीटी रोड पर आकर दोनों तरफ के रास्ते बंद कर दिए। जीटी रोड पर कुछ ही देर में दोनों तरफ वाहनों की लम्बी-लम्बी कतारें लग गईं।

काफी देर तक जाम न खुलने पर भी पुलिस मौके पर नहीं पहुचीं। इससे रास्ते मे फंसे लोग भी आक्रोशित हो गए। इस पर ग्रामीणों और फंसे हुए लोगों में तनातनी हो गई।
ग्रामीण आक्रोशित होकर तोड़फोड़ करने पर उतारू हुए तो गांव के लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद ग्रामीण सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।
किसी ने यूपी पुलिस को ट्रवीट किया तो मौके पर पुलिस पहुंची। लेकिन, ग्रामीण किसी कीमत पर मानने को तैयार नहीं है। ग्रामीण डीएम और विधायक को मौके पर बुलाने पर अड़े हुए हैं।