फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   GT Road became Fourlane, Trauma Center not built in five years

जीटी रोड हुई फोरलेन, पांच साल में नहीं बना ट्रामा सेंटर

Fri, 14 May 2021 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
GT Road became Fourlane, Trauma Center not built in five years
बेवर। टू लेन से जीटी रोड फोरलेन हो गया, लेकिन आधारशिला रखे जाने के पांच साल बाद भी बेवर में ट्रॉमा सेंटर नहीं बन सका। जबकि निर्माण कार्य अगस्त 2017 में पूरा होना था। सड़क हादसों में घायल होने वालों को तत्काल इलाज मुहैया कराने के लिए ट्रामा सेंटर की आधारशिला सपा सरकार में रखी गई थी।
विज्ञापन

सपा सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बेवर में ट्रॉमा सेंटर की सौगात दी थी। 14 अगस्त 2016 को गग्गरपुर नहर पुल के पास इसकी आधारशिला रखी गई। ट्रॉमा सेंटर का निर्माण तेजी से शुरू हुआ, इसी बीच बेवर निवासी मुन्नालाल ने जमीन को अपना बताते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की। हाईकोर्ट के आदेश पर निर्माण कार्य रोक दिया गया। तत्कालीन डीएम प्रदीप कुमार ने ट्रॉमा सेंटर निर्माण के लिए तत्कालीन एसडीएम पीसी आर्य को मामले को निपटाकर कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए, लेकिन आज तक प्रशासन समस्या का समाधान नहीं कर सका। नतीजतन आज तक ट्रामा सेंटर का निर्माण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed