{"_id":"639219952c270059692ed368","slug":"gst-raids-on-beedi-trader-till-midnight-kasganj-news-agr5562277131","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जीएसटी छापा- बीड़ी कारोबारी के यहां मध्यरात्रि तक चली छापामार कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जीएसटी छापा- बीड़ी कारोबारी के यहां मध्यरात्रि तक चली छापामार कार्रवाई
विज्ञापन
कासगंज। भरगैन कस्बे में बीड़ी कारोबारी के यहां जीएसटी टीम ने देर रात तक छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई के दौरान टीम को सख्ती दिखानी पड़ी। बीड़ी कारोबारी के परिवार के द्वारा गोदाम की चाबियां न देने पर टीम के अधिकारियों ने पुलिस व महिला पुलिस की मौजूदगी में गोदाम के ताले तोड़ छापामार कार्रवाई करते हुए स्टॉक देखा। जीएसटी टीम को तैयार बीड़ी, तंबाकू एवं तेंदू पत्ता का अनुमानित 25-30 लाख रुपये का स्टॉक मिला। कारोबारी को नोटिस जारी किया गया है।
भरगैन में बीड़ी कारोबारी के द्वारा कर अपवंचन करने की शिकायत मिली। इस शिकायत के आधार पर जीएसटी एसआईवी की टीम पुलिस बल के साथ बुधवार की शाम बीड़ी कारोबारी के प्रतिष्ठान पर छापामार कार्रवाई के लिए पहुंची। जिस समय टीम कारोबारी के यहां पहुंची उस समय प्रतिष्ठान बंद पाया गया। कारोबारी का घर और प्रतिष्ठान एक ही परिसर में था। कार्रवाई के दौरान घर में कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था। ऐसे में महिला पुलिस को बुलाया गया। कारोबारी के द्वारा गोदाम भी नहीं खोला गया तो पुलिस की मौजूदगी में गोदाम के ताले तोड़े गए और छापे की कार्रवाई मध्यरात्रि तक चली। गोदाम में तैयार बीड़ी, तंबाकू और बीड़ी बनाने का तेंदू पत्ता पाया गया। जिसका ब्यौरा जीएसटी टीम ने तैयार किया। जीएसटी टीम के मुताबिक गोदाम में मिले स्टॉक की कीमत 25-30 लाख रुपये की है। चूंकि स्टॉक का सत्यापन बिल से नहीं होता ऐसी स्थिति में नोटिस दिया गया। नोटिस का जवाब बीड़ी कारोबारी के द्वारा दिया जाएगा। बीड़ी, तंबाकू, तेंदू पत्ता आदि के बिल, खरीद विवरण आदि प्रस्तुत करना होगा। इसके पश्चात ही कर अपवंचन की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
वर्जन-
- बीड़ी कारोबारी के यहां कोई पुरुष सदस्य कार्रवाई के दौरान नहीं मिला। गोदाम की चाबी न मिलने पर ताला तोडकऱ पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। 25 से 30 लाख रुपये अनुमानित कीमत का तंबाकू, बीड़ी और तेंदू पत्ता का स्टॉक पाया गया। मध्यरात्रि तक टीम ने यह कार्रवाई की- हरीशचंद्र मौर्य, सहायक आयुक्त, जीएसटी।
विज्ञापन
फोटो 16
जीएसटी के सर्वे, छापे बंद करने की मुख्यमंत्री से मांग की
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। जीएसटी की कार्रवाई को लेकर अब विरोध के स्वर मुखरित होने लगे हैं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर अनावश्यक सर्वे छापों को बंद कराने की मांग की है। व्यापारी नेताओं का कहना है कि बिना व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को भरोसे में लिए की जाने वाली कार्रवाई से व्यापारी दहशत में हैं।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सतीश गुप्ता एवं नगर अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि जीएसटी के अधिकारियों के द्वारा अनावश्यक सर्वे, छापे की कार्रवाई की जा रही है। जगह जगह व्यापारी विरोध कर रहे हैं। कई दिनों से बाजार बंद हैं। शादियों का सीजन चलने से आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अनावश्यक कार्रवाई से व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है। इस दौरान प्रांतीय मंत्री सतवीर सिंह मनकू, जिला महामंत्री डॉ. मोहम्मद फारुख, कोषाध्यक्ष अंकिश अग्रवाल, नगर महामंत्री दिनेश गर्ग, डॉ. विकास गुप्ता, मिंकी अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, राजवीर सिंह सोलंकी, तनुज राठौर, पूरन सिंह राना, रिंकू अग्रवाल आदि मौजूद रहे।