Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   GST Lines won by three runs in a thrilling contest.

Agra News: रोमांचक मुकाबले में तीन रन से जीता जीएसटी लाइंस

Thu, 05 Nov 2026 02:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
GST Lines won by three runs in a thrilling contest.
जीएसटी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच मैच
आगरा। जीएसटी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच डाबर एंड चाहर क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट मुकाबला खेला गया। इसमें जीएसटी लाइंस ने जीएसटी टाइगर्स को रोमांचक मुकाबले में तीन रन से हरा दिया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए जीएसटी लाइंस ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 162 रन बनाए। रजत शर्मा ने 33 गेंदों पर दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 50 रन की शानदार पारी खेली। विपिन चौहान ने 31 और विनोद यादव ने 23 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीएसटी टाइगर्स की टीम ने भी कड़ी टक्कर दी। शिवम यादव ने 52 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि अनुराग चौधरी ने 46 रन बनाए। हालांकि टीम निर्धारित ओवर में छह विकेट खोकर 159 रन ही बना सकी। शानदार प्रदर्शन के लिए रजत शर्मा को मैन ऑफ द मैच, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सौरभ यादव सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक चुने गए।
विज्ञापन

जीएसटी लाइंस की टीम में अपर आयुक्त पंकज गांधी, अखंड प्रताप सिंह, विशाल सिंह, सत्यम सिंह, रुद्रेश चौबे, अरुण यादव, जितेंद्र भारद्वाज, रजत शर्मा, विनोद यादव, विद्याभूषण, विपिन चौहान और सुनील कुमार शामिल रहे। जीएसटी टाइगर्स में अजीत कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार सिंह, अनुराग चौधरी, अनुराग अटोरिया, सतीश चौरसिया, केके मिश्रा, दीपक कुमार, राकेश कुमार, अमित यादव, शिवम यादव, अजय शर्मा और भानुप्रताप ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष विनोद सीतलानी, लोकेंद्र चाहर, आयुक्त गुलाब चंद्र, विवेक सिंह, पीएन यादव, गोपाल तिवारी, प्रमोद दुबे, बीडी शुक्ला, राजेश टंडन, अखंड प्रताप सिंह, जितेंद्र कुमार, मृत्युंजय सिंह और रितु सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed