{"_id":"644810b21f894c426004b1a5","slug":"gst-evasion-by-putting-fake-documents-agra-news-c-25-1-135898-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: फर्जी दस्तावेज लगाकर की जीएसटी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: फर्जी दस्तावेज लगाकर की जीएसटी चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति के दस्तावेज लगाकर जीएसटी चोरी को अंजाम दिया। आजमगढ़ में मुकदमा दर्ज होने के बाद पीड़ित को जानकारी हो सकी। इसके बाद अज्ञात के खिलाफ दन्नाहार थाने में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।मूलरूप से दन्नाहार क्षेत्र के गांव उझैयापुर फकीरपुर निवासी अजय सिंह चौहान वर्तमान में शहर के आवास विकास कॉलोनी में रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह वर्ष 2011 से दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं। करीब 20 दिन पहले उन्हें जानकारी मिली कि आजमगढ़ में उनके खिलाफ फर्जी फर्म के नाम पर लेनदेन कर जीएसटी चोरी का मुकदमा दर्ज है। अजय ने बताया कि उनके द्वारा व्यापार के लिए कभी कोई फर्म पंजीकृत नहीं कराई गई। किसी ने उनके दस्तावेज का दुरुपयोग कर यह घटना अंजाम दी है। दन्नाहार थाने पहुंचकर अजय चौहान की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
बताया कि वर्ष 2011 से वह दिल्ली में ही अलग-अलग नौकरी कर रहे हैं। कई स्थानोंं पर उन्होंने अपने पैन, आधारकार्ड आदि दस्तावेज जमा किए। किसी ने उनके कागजात आदि का दुरुपयोग कर फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। जबकि इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।