फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   GRP station in-charge Titu Kumar present in the line

Agra News: जीआरपी थाना प्रभारी टीटू कुमार लाइन हाजिर

Fri, 14 Nov 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 14 Nov 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
GRP station in-charge Titu Kumar present in the line
एटा। शहर के मोहल्ला मारहरा दरवाजा निवासी हामिद अली उर्फ पप्पू हत्याकांड के मामले में जीआरपी थाना प्रभारी टीटू कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके साथ ही मृतक के कुछ करीबी व खास लोगों से शुक्रवार को पूछताछ की गई।
विज्ञापन


हामिद हत्याकांड को 6 दिन बीत चुके हैं मगर पुलिस या जीआरपी अभी तक कोई कारण पता नहीं कर सकी है। बृहस्पतिवार को जीआरपी आगरा के एसपी अनिल कुमार झा यहां आए और जांच टीम को विशेष दिशा निर्देश दिए। जीआरपी डीएसपी आगरा राजेश दीक्षित ने बताया कि थाना प्रभारी टीटू कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन

इनकी जगह जितेंद्र कुमार को नियुक्त किया गया है।
सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि मामले की गहनता के साथ जांच की जा रही है, मगर अभी तक कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लग सका है। हालांकि हर दिन लोगों से पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार को भी मृतक के कुछ करीबी लोगों को बुलाकर पूछताछ की गई। इसके बाद भी कुछ खास हाथ नहीं लगा। मृतक के मोबाइल के स्क्रीन लॉक अभी तक नहीं खुल पाया है। वह खुल जाए तो शायद कुछ ठोस सबूत हाथ लग जाए। फिलहाल पुलिस व जीआरपी मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed