फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   GRP police caught miscreants who blew the bag of Air Force personnel wife in Agra

Agra News: वायुसेना कर्मी की पत्नी का बैग उड़ाने वाले 25 हजार के इनामिया दो बदमाश धरे गए, आठ लाख के गहने बरामद

Mon, 26 Jun 2023 11:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 26 Jun 2023 11:54 PM IST
सार

Agra News: आगरा में जीआरपी ने वायुसेना कर्मी की पत्नी का बैग उड़ाने वाले बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से आठ लाख के गहने बरामद हुए हैं। 
 

विज्ञापन
GRP police caught miscreants who blew the bag of Air Force personnel wife in Agra
Agra News: वायुसेना कर्मी की पत्नी का बैग उड़ाने वाले बदमाश धरे गए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में जीआरपी ने 25-25 हजार के इनामिया अंतरराज्यीय गैंग के दो बदमाशों को पकड़ा है। इनसे 8.60 लाख रुपये के गहने बरामद किए गए हैं। आरोप है कि बीते सप्ताह इन बदमाशों ने वायुसेना कर्मचारी की पत्नी का बैग चोरी कर लिया था। ये कई वारदातों में शामिल रहे हैं। दोनों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


रेलवे पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि दिल्ली में तैनात वायु सेना कर्मचारी की पत्नी का बैग 22 जून को विशाखापत्तनम से दिल्ली के लिए यात्रा करते वक्त चोरी कर लिया गया था। बैग में गहने, मोबाइल समेत छह लाख रुपये का सामान था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- इंस्पेक्टर ने बीच सड़क BJP सांसद को सिखाया सबक: MP ने पूछा- किस पार्टी का है तू...मिला ऐसा जवाब छा गया सन्नाटा
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी ने सोमवार को टैंक चौराहा, नामनेर रोड से भीमसेन उर्फ भीमा निवासी हरीरामपुरा भिंड और लवकुश कुशवाहा निवासी भिंड को पकड़ा। इनके पास से सोेने-चांदी के गहने, मोबाइल समेत अन्य सामान बरामद किया है। सामान की कीमत 8.60 लाख रुपये है। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि दोनों एसी कोच में टिकट लेकर सफर करते हैं। 

यह भी पढ़ेंः- दरोगा के बेटे पर सवार हुआ खून: पहले पत्नी को बेरहमी से पीटा, फिर तड़पा-तड़पाकर मार डाला..खुद को गोली से उड़ाया

शादी-समारोह में जाने वाले यात्रियों को चिह्नित कर लेते हैं। रात के 12-1 बजे के बाद इन यात्रियों का सामान चोरी कर लेते हैं। कई बार यात्रियों के बैग छीनकर ट्रेन हल्की पड़ने पर भाग जाते थे। ये पूर्व में भी पांच से अधिक वारदात कर चुके हैं। बदमाशों को पकड़ने वाली टीम को 25 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed