फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   GRP Cantt Agra arrested criminal with reward for making fake notes

UP: नकली नोट बनाने का इनामी गिरफ्तार, पुलिस को गच्चा देकर भाग निकला था, महाराष्ट्र से पकड़ा गया

Wed, 07 Feb 2024 02:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 07 Feb 2024 02:28 PM IST
सार

आगरा जीआरपी कैंट ने नकली नोट बनाने के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। इससे पहले यह पुलिस को गच्चा देकर भाग निकला था। सर्विलांस की मदद से इसे महाराष्ट्र से पकड़ा गया है।

विज्ञापन
GRP Cantt Agra arrested criminal with reward for making fake notes
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में जीआरपी कैंट ने सर्विलांस की मदद से नकली नोट बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस पर 15 हजार रुपये का इनामी घोषित था। जीआरपी ने उसे महाराष्ट्र स्थित एक घर से पकड़ा है। इससे पहले यह पुलिस को गच्चा देख भाग निकला था।

विज्ञापन


मथुरा जीआरपी ने 9 दिसंबर, 2022 नकली नोट बनाने वाले गिरोह को पकड़ा था। इस मामले में सर्वेश कुमार निवासी आशा बिधुना थाना अछल्दा जिला औरैया की तहरीर पर नकली नोट बनाने व बाजार में चलाने के आरोप में कलीमुल्ला काजी निवासी वार्ड नंबर छह खटीकों का मोहल्ला, थाना चौथ का बरवाड़ा जिला सवाई माधवपुर, राजस्थान समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा था।

विज्ञापन

चल रहा था फरार

इस मामले में दानिश उर्फ करन शर्मा निवासी शिवशक्ति नगर साईं बाबा मंदिर, चाल नंबर 2428 पांडेचाल थाना कलवा ठाणे, महाराष्ट्र फरार चल रहा था। इस पर जीआरपी ने 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस अधीक्षक रेलवे आदित्य लाग्हे ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम को महाराष्ट्र भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर से ही पकड़ा गया

टीम ने आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में उसने नकली नोट बनाना स्वीकार किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना जीआरपी कैंट के एसआई देवव्रत, सर्विलांस प्रभारी एसआई अमित कुमार, विजयपाल सिंह, महेंद्र सिंह शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed