फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Group misdeed with employee girl in home stay in Agra

होम स्टे की वो काली रात: युवकों ने महिला कर्मी को शराब पिलाई फिर किया सामूहिक दुष्कर्म...इस हाल में मिली युवती

Sun, 12 Nov 2023 07:49 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 12 Nov 2023 07:49 AM IST
सार

सूचना पर पहुंची पुलिस को युवती बुरी हालत में मिली। पुलिस ने होम स्टे से चार युवकों को हिरासत में लिया है। युवती का रोते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन
Group misdeed with employee girl in home stay in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के ताजनगरी फेस-2 स्थित होम स्टे में शनिवार की रात कर्मचारी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर युवती की पिटाई की गई तो उसने शोर मचा दिया। इस पर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को युवती बुरी हालत में रोते बिलखते मिली। पुलिस ने होम स्टे से चार युवकों को हिरासत में लिया है। युवती का रोते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विज्ञापन

ताज नगरी फेज-2 में देर रात होम स्टे से युवती के चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनकर लोगों ने पुलिस को होम स्टे में वारदात की सूचना दी। सूचना पर ताजगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस होम स्टे में पहुंची तो वहां एक युवती बदहवास हालत में मिली। वह फूट-फूटकर रो रही थी। पुलिस को देखते ही कहने लगी कि उसके साथ गलत काम हुआ है। उसे जबरन शराब पिलाई गई। इसके बाद 4-5 युवकों ने गलत काम किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

होम स्टे रवि नाम का युवक चलाता है। विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीटा है। हंगामा होने पर आस-पास के लोग मौके पर जमा हो गए थे। पीड़िता के एक-दो वीडियो बना लिए। वे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। आसपास के लोगों का आरोप है कि इलाके में संचालित होम स्टे में गलत काम होते हैं। पहले भी घटनाएं हो चुकी हैं। 

विज्ञापन

पीड़िता को थाने ले जाया गया। एसीपी सदर अर्चना सिंह ने युवती से पूछताछ के बाद होम स्टे को बंद कर दिया और अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई।  पुलिस ने मौके से 4 युवक और एक महिला को  पकड़ा। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि युवती जो भी तहरीर देगी उस पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। चार युवक पकड़ लिए गए हैं। होम होमस्टे किराए पर चलाए जा रहा था। 

युवती को बेरहमी से पीटा
पीड़िता ने पूछताछ में बताया कि उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई है। उसने विरोध किया था। उसे कमरे में जबरन दबोच लिया गया। पुलिस ने युवती के परिजन को भी सूचना दी। पुलिस के अनुसार पीड़िता पिछले डेढ़ साल से होम स्टे में नौकरी कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed