{"_id":"668cd9db21d322d7d009f7dd","slug":"groom-is-a-minor-truth-exposed-after-four-months-of-marriage-2024-07-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: शादी के चार माह बाद पता चला दूल्हा नाबालिग है....ऐसे खुल गई पोल, मुकदमा हुआ दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शादी के चार माह बाद पता चला दूल्हा नाबालिग है....ऐसे खुल गई पोल, मुकदमा हुआ दर्ज
Tue, 09 Jul 2024 01:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 09 Jul 2024 01:12 PM IST
सार
मथुरा के राया में शादी के चार महीने बाद पता चला कि दूल्हा नाबालिग है। इस मामले की जानकारी होने के बाद जिला प्रोबेशन अधिकारी ने वर व वधू पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
दूल्हा
- फोटो : istock
विस्तार
मथुरा में करीब 4 माह पूर्व राया क्षेत्र के नाबालिग के साथ गोवर्धन क्षेत्र की बालिका की शादी कराई गई थी। मामले में जिला प्रोबेशन अधिकारी ने वर व वधू पक्ष के खिलाफ बाल विवाह अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Trending Videos
बीते 6 मार्च को कस्बा गोवर्धन निवासी विकास चंद्र ने चाइल्ड हेल्पलाइन व जिला प्रोबेशन अधिकारी से शिकायत की। बताया क्षेत्र में नाबालिगों का विवाह कराया जा रहा है। मामले में राया व गोवर्धन पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस कार्रवाई से पूर्व दोनों की शादी हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों पक्षों से वर व वधू की उम्र का प्रमाणपत्र मांगा, इसमें बालक की उम्र कम निकली। रिपोर्ट में विजयपाल चौधरी, चंद्रपाल सिंह, अतर सिंह, जगदीश, गिर्राज सिंह आदि के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। गोवर्धन थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।