फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   groom got caught in a dispute between two groups bullets fired at car police registered two cases

दो गुटों के विवाद में फंस गया दूल्हा: कार पर चली गोलियां तो छूट गए पसीने, पुलिस ने दर्ज किए दो केस

Thu, 23 Feb 2023 09:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 23 Feb 2023 09:53 PM IST
सार

जाते समय युवकों ने दूल्हे की कार पर भी फायरिंग की। वे दहशत फैलाना चाहते थे। यह केस सामने आने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन
groom got caught in a dispute between two groups bullets fired at car police registered two cases
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के थाना सदर के उखर्रा रोड पर गोलीकांड के मामले में दो केस दर्ज किए गए हैं। घटना की वजह जिम के युवकों के बीच का विवाद है। युवकों के एक गुट ने दूसरे पर हमला बोला था। छर्रे लगने से दूसरे गुट का युवक घायल भी हुआ। उसे घायल करने के बाद दहशत फैलाने के लिए आरोपी युवकों ने दूल्हे की कार पर भी गोली चलाई। हालांकि दूल्हे का किसी गुट से कोई लेना देना नहीं था। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। वे घरों से फरार हो गए हैं।
विज्ञापन


थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार शर्मा ने बताया कि पहले मामले में भीम नगर, कोटली बगीची निवासी राहुल सागर की गाड़ी पर फायरिंग की गई थी। उनकी शादी थी। वह सैलून गए थे। राहुल ने किसी तरह की रंजिश से इन्कार किया है। मामले में पांच-छह अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर एक केस ज्वाला नगर, उखर्रा मार्ग निवासी अनुज शर्मा ने दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि वह और उसका साथी सुमित शर्मा जिम में जाते हैं। दो महीने पहले उनका विवाद जिम करने आने वाले चारुल एन्क्लेव, मारुति सिटी निवासी रोहित गुर्जर, उसके भाई राहुल गुर्जर और ताजगंज निवासी तुषार गुप्ता से हुआ था। तब से उनके बीच रंजिश चल रही है। बुधवार को अनुज घर के पास स्थित एक बुक डिपो पर सामान लेने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि दो बाइक पर रोहित, उसका भाई, तुषार, उखर्रा निवासी दीपू और तीन अज्ञात लोग आ गए। अनुज को निशाना बनाते हुए फायरिंग की। अनुज ने घर में छिपकर अपनी जान बचाई। छर्रे लगने से अनुज घायल हो गया। जाते समय युवकों ने दूल्हे की कार पर भी फायरिंग की। वे दहशत फैलाना चाहते थे। यह केस सामने आने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed