{"_id":"63f989ff50a62d551d0aedc3","slug":"theft-in-new-note-shop-for-the-second-time-in-17-days-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नए नोटों की दुकान के पीछे पड़ गए चोर, 17 दिन में दूसरी बार चोरी, इस बार 70 हजार उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नए नोटों की दुकान के पीछे पड़ गए चोर, 17 दिन में दूसरी बार चोरी, इस बार 70 हजार उड़ाए
Sat, 25 Feb 2023 09:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 25 Feb 2023 09:40 AM IST
सार
चोरों ने इसी दुकान को 17 दिन में दूसरी बार निशाना बनाया। शटर के ताले न टूटने पर उसके कुंदे तोड़ दिए और फिर चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
शटर तोड़ता चोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना सदर क्षेत्र के राजपुर चुंगी मिलिट्री रोड स्थित करेंसी एक्सचेंज की बंद दुकान को शुक्रवार सुबह 5 बजे 17 दिन में दूसरी बार निशाना बना लिया। शटर का कुंदा तोड़कर नोटों की माला सहित सत्तर हजार रुपये चोरी कर ले गया। चोरी की घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
लक्ष्मी नगर राजपुर चुंगी निवासी सुरेश चंद अग्रवाल मिलिट्री रोड पर करेंसी एक्सचेंज और अचार मुरब्बा की दुकान चलाते है। उन्होंने बताया कि गुरुवार रात करीब 10 बजे दुकान बंद करके घर गए। शुक्रवार सुबह दुकान पर आए। देखा तो शटर का कुंदा टूटा हुआ था।
शटर खोलकर दुकान के अंदर देखा तो सीसीटीवी कैमरे टूटे हुए लटक रहे थे। हालांकि चोरी का पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। सुबह करीब 5 बजे एक युवक मुंह पर नकाब बांधकर आता है। पहले किसी नुकीली लोहे की कील से शटर के कुंदे को तोड़ता है। दस मिनट में कुंदा तोड़कर दुकान के अंदर जाता है।
विज्ञापन
इसके बाद एक नोटों की माला लेकर अपने स्वेटर के अंदर छिपा लेता है। फिर सीसीटीवी कैमरे को हाथ से तोड़कर नीचे लटका देता है। जिसके बाद कुछ नोटों की माला और नई करेंसी लेकर चला जाता है। इससे पहले 17 फरवरी को दुकान में चोरी हो चुकी है। तब भी चोर नोटों की माला सहित करीब एक लाख रुपये लेकर चला गया था।