फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   groom died due to electrocution before marriage in mainpuri

मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: बरात जाने से पहले करंट लगने से दूल्हे की मौत, भाई सहित दो लोग झुलसे

Wed, 20 Apr 2022 05:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 20 Apr 2022 05:55 PM IST
सार

मैनपुरी के गांव मानपुर में बुधवार दोपहर को ऐसा हादसा हुआ, जिसने लोगों को दिल झकझोर कर रख दिया। यहां करंट की चपेट में आने से पहले एक युवक की मौत हो गई। शाम को युवक की बरात जानी थी। 

विज्ञापन
groom died due to electrocution before marriage in mainpuri
मृतक अनुराग का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के घिरोर थाना क्षेत्र के गांव मानपुर में बुधवार की दोपहर बोरिंग की मरम्मत के दौरान लोहे का पाइप ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन से छू गया। करंट लगने से दो सगे भाइयों सहित तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया, वहां एक युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की बुधवार को गांव मधुपुरी बरात जानी थी। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। 

विज्ञापन


घिरोर क्षेत्र के गांव मानपुर निवासी 22 वर्षीय अनुराग पुत्र प्रमोद कुमार की बुधवार को शादी थी। घर में मेहमान आए हुए थे। बरात शाम को थाना औंछा क्षेत्र के गांव मधुपुरी जानी थी। दोपहर के समय अनुराग अपने भाई अनुज व रिश्तेदार सर्वेंद्र निवासी गांव चीखर घिरोर के साथ बोरिंग की मरम्मत कर रहा था। इस दौरान बोरिंग से लोहे का पाइप बाहर निकालने के दौरान वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। 

विज्ञापन

परिजनों ने नहीं कराया पोस्टमार्टम 

एचटी लाइन का तीव्र करंट पाइप में प्रवाहित हो गया और तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को परिजन जिला अस्पताल ले गए, वहां चिकित्सकों ने अनुराग को मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की खबर मिलते ही शादी वाले घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने पोस्टमार्टम व पुलिस कार्रवाई करने से मना कर दिया। गमगीन माहौल में युवक का अंतिम संस्कार किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी घर से दूल्हे की निकली अर्थी, हर आंख हुई नम  

गांव नगला मान निवासी राहुल की बुधवार को जिस घर से बरात निकलनी थी, उस घर से उसकी अर्थी उठी, वहीं शादी को लेकर घर में गाए जा रहे मंगल गीतों की आवाज भी पलक झपकते ही मातम में तब्दील हो गई। हादसे के बाद युवक के घर से चीख पुकार ही सुनाई दे रही थी। रिश्तेदार व ग्रामीणों के पास दुखी परिवार को सांत्वना देने के अलावा कुछ भी नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed