{"_id":"68380d42622ba21cd90bdd86","slug":"greenery-on-77-hectares-of-land-using-miyawaki-method-2025-05-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मियावाकी पद्धति क्या है? 77 हेक्टेयर भूमि पर जिससे होगी हरियाली, डीएम ने दिए ये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मियावाकी पद्धति क्या है? 77 हेक्टेयर भूमि पर जिससे होगी हरियाली, डीएम ने दिए ये निर्देश
Thu, 29 May 2025 01:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 29 May 2025 01:01 PM IST
सार
आगरा में वृक्षारोपण महाअभियान 2025 की तैयारी तेज हो गई हैं। आगरा जिलाधिकारी ने दो दिन में जगह चिन्हित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
आगरा जिलाधिकारी बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बुधवार को कैंप कार्यालय सभागार में एक बैठक कर वृक्षारोपण महाअभियान 2025 की तैयारियों की विकास खंडवार समीक्षा की। उन्होंने बताया कि जनपद में 77 हेक्टेयर भूमि पर मियावाकी पद्धति से वृक्षारोपण किया जाएगा, जिससे ग्रीन आगरा की परिकल्पना साकार होगी।
विज्ञापन
डीएम ने वन विभाग सहित अन्य विभागों को कुल 23 लाख 96 हजार 100 पौधे रोपने का लक्ष्य आवंटित किया है और सभी विभागों को आवंटित लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी विकास खंडों में पंचायतों के माध्यम से भूमि प्रबंधन समिति द्वारा 80 स्थानों के लिए 30 हेक्टेयर वृक्षारोपण भूमि के प्रस्ताव प्राप्त हुए थे, जिन्हें डीएम ने नाकाफी बताया। उन्होंने सभी एसडीएम, तहसीलदारों और खंड विकास अधिकारियों को 2 दिन के भीतर वृक्षारोपण के लिए और भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए। साथ ही, मियावाकी वृक्षारोपण हेतु चयनित भूमि की लेवलिंग, फेंसिंग और सिंचाई की योजना बनाने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय प्रजातियों की प्राथमिकता आधार पर करें पाैधों का चयन
जिलाधिकारी ने वर्षाकाल 2025 में रोपित किए जाने वाले पौधों के चयन में स्थानीय प्रजातियों को प्राथमिकता देने तथा नहरों, माइनरों और तालाबों के किनारे भी वृक्षारोपण करने तथा पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जल स्रोतों के संरक्षण में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह सभी तहसीलों के एसडीएम तहसीलदार, सभी खंड विकास अधिकारी, डीसी मनरेगा रामायण सिंह यादव, पीडी डीआरडीए रेणु कुमारी, डीपीआरओ मनीष कुमार और संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।