फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   green signal for running metro in agra

आगरा को मिली मेट्रो की सौगात, यहां बनेगा कॉरीडोर

Thu, 18 Jan 2018 10:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 18 Jan 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
green signal for running metro in agra
Metro
मेट्रो रेल परियोजना ने सरकारी मंजूरी का एक और स्टेशन पार कर लिया है। प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने संशोधित डीपीआर को मंजूरी दे दी है। अब इसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। उम्मीद तो यही है कि वहां भी स्वीकृति मिलने में ज्यादा देर नहीं लगेगी। केंद्र सरकार पहले ही सैद्धान्तिक मंजूरी दे चुकी है।
विज्ञापन


आगरा में मेट्रो योजना को कैबिनेट की स्वीकृति मिलने के बाद सबसे पहला और अहम काम है जमीन की उपलब्ध कराना। तय एलाइनमेंट के मुताबिक इस बात का सर्वे का होगा कि मेट्रो योजना के लिए जहां-जहां जमीन लेनी है, उसका स्वामित्व किसका है और इसका कितना मुआवजा देना होगा। 
विज्ञापन


सरकारी जमीनों को अधिग्रहण करने के लिए मुआवजा देना होगा या सरकारी व्यवस्था के अनुरूप जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। अधिकारियों की मानें तो मेट्रो योजना में इस बात का विशेष ख्याल रखा जाएगा कि कम से कम निजी जमीन ली जाए। जिससे नागरिकों को उजाड़ना न पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब मेट्रो का प्रस्ताव भारत सरकार को जाएगा। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद योजना मेट्रो रेल कारपोरेशन के हवाले कर दी जाएगी। मेट्रो रेल कारपोरेशन को भारत सरकार और प्रदेश सरकार से वित्तीय मदद मिलेगी। 

green signal for running metro in agra
metro station - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही लोन की व्यवस्था भी सरकार द्वारा कराई जाएगी। सबसे मेट्रो रेल कारपोरेशन प्रस्तावित एलाइनमेंट का परीक्षण करेगी और उसके बाद कहां स्टेशन बनाया जाएगा। 

कितनी मेट्रो एलीवेटिड होगी और कितनी मेट्रो लाइन अंडरग्राउंड डाली जाएगी। लाइन डालने में के दौरान क्या व्यवस्था करनी होगी इसका परीक्षण करना होगा। 

अधिकारियों के मुताबिक शहर में 14 और 16 किलोमीटर लंबे दो कारीडोर प्रस्तावित हैं। दोनों में 15-15 स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। छह स्टेशन अंडरग्राउंड होगा और शेष 24 स्टेशन एलीवेटिड होंगे।

दो कॉरीडोर बनेगा 

green signal for running metro in agra
metro track - फोटो : amar ujala
योजना के लिए दो डिपो (यार्ड) बनाए जाएंगे। पहले कारीडोर के लिए पीएसी मैदान में यार्ड बनेगा और दूसरे कारीडोर का यार्ड झरना नाले के पास बनाया जाएगा। 

योजना के शिलान्यास के लिए अभी तारीख तय नहीं हुई है लेकिन उम्मीद है जल्द ही इसका शिलान्यास पीएसी ग्राउंड पर किया जाएगा। 

आगरा मेट्रो रेल योजना का पहला कारीडोर सिकंदरा से फतेहाबाद रोड पर होटल ट्राइडेंट तक बनेगा। इसमें पहला स्टेशन सिकंदरा, गुरुद्वारा गुरु का ताल, शास्त्री नगर (आईएसबीटी), विश्वविद्यालय परिसर, आरबीएस कालेज, राजा की मंडी, आगरा कालेज, मेडिकल कालेज, जामा मसजिद, आगरा फोर्ट, ताजमहल, फतेहाबाद रोड, बसई और अंतिम स्टेशन ताजमहल पूर्वी गेट स्टेशन होगा। 

सुविधाओं में फेरबदल करना होगा

green signal for running metro in agra
मेट्रो में नौकरी का मौका
मेट्रो योजना के दूसरे कारीडोर में पहला स्टेशन आगरा कैंट स्टेशन होगा। इसके बाद सुल्तानपुरा, सदर बाजार, प्रताप पुरा, कलेक्ट्रेट, सुभाष पार्क, आगरा कालेज, हरीपर्वत चौराहा, संजय प्लेस, एमजी रोड, सुल्तानगंज की पुलिया, कमला नगर, रामबाग, फाउंड्री नगर, मंडी समिति, कालिंदी विहार और डिपो झरना नाले के पास बनाया जाएगा। 

मेट्रो योजना के  लिए परवान चढ़ाने के लिए वर्तमान अवस्थापना सुविधाओं में फेरबदल करना होगा। पुराने शहर में करीब 6.5 किलोमीटर लाइन अंडरग्राउंड होगी। 

इस क्षेत्र में पहले पड़ी हुई पानी की लाइन, सीवर की लाइन, टेलीफोन की लाइन, बिजली की लाइनों को हटाना या उन्हें बचाकर मेट्रो योजना की लिए खुदाई करना बड़ी मशक्कत का काम होगा। दरअसल पुराना शहर इतना घना बसा हुआ कि वहां इन सुविधाओं को सुरक्षित रखना आसान नहीं होगा। 

विकास प्राधिकरण के मुख्य नगर नियोजक एससी गौड ने बताया कि आगरा वासियों के लिए अच्छी खबर है। कैबिनेट के इस फैसले से आगरा शहर के विकास को नया आयाम मिलेगा। मेट्रो एक यातायात का पुरा एक सिस्टम है। भविष्य में शहरी यातायात के लिए मेट्रो जैसी योजनाएं ही बेहतर विकल्प हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed